गोंडा। विगत पंद्रह दिनों से युवाओं की एक टीम ने बभनान-गौरा चौकी सड़क के निर्माण के लिए सरकार तथा उसके प्रतिनिधियों पर दबाव बनाने का कार्य आरंभ किया है। युवाओं ने जेएनयू के छात्र नेता उत्तम की अगुवाई में हस्ताक्षर अभियान चला कर सीएम से सड़क निर्माण कराने की मांग की है।
उत्तम ने बताया कि सभी प्रधानों व आम लोगों से विधायक, सांसद, सीएम व पीएम को संदेश देने के लिए अभियान चलाया है। चलाए जा रहे जागरुकता कार्यक्रम सड़क नहीं तो वोट नहीं को भारी समर्थन भी मिला है। सड़क के जल्द निर्माण के लिए हजारों की संख्या में लोग हस्ताक्षर करके समर्थन दे रहे हैं। इस अभियान को उत्तम (छात्र नेता जेएनयू), अभिषेक, विवेक और मोहित संचालित कर रहे हैं। गौरा विधायक ने बताया कि मार्ग के निर्माण के लिए शासन ने 50 करोड़ रुपये की स्वीकृति दे दी है। बारिश खत्म होते ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। संवाद