{"_id":"69fe29b59f47b6eb6904e180","slug":"a-young-man-died-after-being-hit-by-the-vande-bharat-express-gonda-news-c-100-1-slko1026-157862-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: वंदेभारत एक्सप्रेस से कटकर युवक ने जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: वंदेभारत एक्सप्रेस से कटकर युवक ने जान दी
Fri, 08 May 2026 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 08 May 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
टिकरी/नवाबगंज। अयोध्या-मनकापुर रेलखंड के कटरा रेलवे स्टेशन के समीप कनकपुर गांव के पास एक युवक ने वंदे भारत एक्सप्रेस से कटकर जान दे दी। पुलिस ने छानबीन के बाद क्षत-विक्षत शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नवाबगंज के कनकपुर गांव निवासी पंचम (30) बृहस्पतिवार की रात 09:10 बजे गांव के समीप अयोध्या-मनकापुर रेल ट्रैक पर बैठा था। इसी बीच अयोध्या से मनकापुर की तरफ जा रही वंदेभारत एक्सप्रेस को देखते ही वह ट्रैक पर लेट गया। जिससे उसकी कटकर मौत हो गई। ट्रेन के पायलट ने कटरा रेलवे स्टेशन के अधीक्षक को सूचना दी। रेलवे के मेमो पर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत शव मिला है। मौके पर शराब की शीशी, पानी की बोतल व युवक की चप्पलें मिली हैं।
कनकपुर गांव के प्रधान राघवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ विपिन ने बताया कि मृतक पंचम पांच भाइयों में छोटा था। माता-पिता का पूर्व में ही निधन हो चुका है। दो बड़े भाइयों की भी मौत हो चुकी है। वह अपने बाकी दो भाइयों से अलग रहता था। दो माह पहले दुर्घटना में उसका पैर टूट गया था। गांव वालों ने चंदा करके पंचम का इलाज कराया था। उन्होंने बताया कि पंचम अवसाद में था। इसी के चलते उसने आत्महत्या की है।