फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   A young man died after being hit by a raw wall and thatch

कच्ची दीवार व छप्पर गिरने से युवक की दबकर मौत

Wed, 12 Aug 2020 10:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
A young man died after being hit by a raw wall and thatch
नवाबगंज (गोंडा)। रात में भारी बारिश व तेज हवा के चलने से गिरी मिट्टी की दीवार के नीचे दबने से एक युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गोंडा भेजा है।
विज्ञापन

मंगलवार की रात अचानक तेज बारिश के कारण स्थानीय थाना क्षेत्र के नरायनपुर गांव में एक मिट्टी की दीवार भरभराकर ढह गई। गांव निवासी राजेन्द्र प्रसाद जायसवाल (42) पुत्र मोती मंगलवार की रात्रि अपने छप्पर के मकान में सो रहा था कि तेज हवा के साथ भारी बारिश की वजह से दीवार छप्पर सहित गिर गई। इसके नीचे दबने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उस घर में वह अकेला था बाकी परिवार वाले गांव के दूसरे मकान में सो रहे थे। परिवारीजन को घटना की जानकारी बुधवार की सुबह हुई। सूचना मिलने पर राजस्व निरीक्षक विवेक सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी लेकर रिपोर्ट तहसील को भेजी है। गांव के प्रधान विनोद सिंह ने बताया कि मृतक काफी गरीब था और मेहनत मजदूरी कर किसी तरह जीवन यापन करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed