{"_id":"68dc174322ddc070ef0230ab","slug":"a-womans-body-was-dragged-for-eight-kilometers-after-getting-stuck-in-a-train-engine-gonda-news-c-100-1-gon1041-144809-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: ट्रेन के इंजन में फंसकर आठ किमी. तक घिसटा महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: ट्रेन के इंजन में फंसकर आठ किमी. तक घिसटा महिला का शव
Tue, 30 Sep 2025 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 30 Sep 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
भंभुआ/करनैलगंज। गोंडा-लखनऊ रेलखंड पर जंहगिरवा रेलवे क्रॉसिंग के पास मंगलवार को मथुरा से छपरा जा रही 15110 डाउन मथुरा-छपरा एक्सप्रेस की चपेट में आकर एक महिला की मौत हो गई। महिला का शव इंजन में फंसकर करीब आठ किमी. तक घिसटता रहा, जिससे शव क्षत-विक्षत हो गया।
करनैलगंज स्टेशन पर ट्रेन रुकने के बाद आरपीएफ के दीवान संजय सिंह, प्वाइंट मैन और अन्य कर्मचारियों ने शव को बड़ी मशक्कत के बाद इंजन से बाहर निकाला और इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी। रेलवे पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, हादसे की वजह और महिला की पहचान की कोशिश की जा रही है। स्थानीय लोग हादसे को लेकर तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। राजकीय रेलवे पुलिस के निरीक्षक बांके लाल ने बताया कि शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।