{"_id":"5e3eed528ebc3ee61045eba0","slug":"a-stockpile-of-illegal-materials-caught-in-narayanpur-gonda-news-lko5074435112","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारायनपुर में पकड़ा अवैध असलहों का जखीरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारायनपुर में पकड़ा अवैध असलहों का जखीरा
विज्ञापन
गोंडा। पुलिस ने चहलवा चौराहा नारायनपुर में शनिवार को छापा मारकर अवैध असलहों को जखीरा बरामद किया है। पुलिस ने अवैध असलहों के कारोबार से जुड़े एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मामले में थाना कटरा बाजार में आयुध अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र कुमार ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक कटरा बाजार मनोज कुमार सिंह को शुक्रवार की रात सूचना मिली कि चहलवा चौराहा मौजा नारायणपुर कला का रहने वाला अली अहमद अवैध असलहों की तस्करी के साथ उसे बनाने का काम करता है। यहां के बने अवैध असलहों को वह आस-पास के जनपदों में जरिए तस्करी बेचता है।
इसी सूचना पर प्रभारी निरीक्षक मनोज सिंह ने उप निरीक्षक राधवेंद्र सिंह, उप निरीक्षक सत्य नारायण सिंह, कांस्टेबल भूपेन्द्र कुमार राणा, राजू यादव, सूर्यभान व मणिकांत उपाध्याय के साथ अली अहमद के घर पर छापा मारा। छापे के दौरान उसके घर से अवैध असलहों की फैक्टरी पकड़ी गई। जिसमें 12 बोर का दो तमंचा, 315 बोर का एक तमंचा, 12 बोर को दो अर्द्ध निर्मित तमंचा, 12 बोर की दो नाल, 12 बोर का 12 खोखा कारतूस व असलहा बनाने के उपकरण बरामद हुए।
विज्ञापन
पुलिस टीम ने अली अहमद को गिरफ्तार कर लिया। एएसपी के मुताबिक पूछताछ में अली अहमद ने बताया कि कई महीनों से उसने अपने घर में अवैध शस्त्र फैक्टरी लगा रखी थी। जहां पर अवैध असलहों का निर्माण कर उसकी तस्करी कर रहा था। एएसपी ने बताया कि अली अहमद बहराइच जनपद के हुजूरपुर में भी अवैध असलहों की तस्करी में पकड़ा गया था। वहां उसके खिलाफ मामला दर्ज है। मामले में थाना कटरा बाजार में आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।