फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   A glimpse of Tretayug will be seen at Ramghat halt station

Gonda News: रामघाट हाल्ट स्टेशन पर दिखेगी त्रेतायुग की झलक

Wed, 27 Sep 2023 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 27 Sep 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
A glimpse of Tretayug will be seen at Ramghat halt station
गोंडा। अयोध्या में प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण तेजी से चल रहा है। इसके आसपास के क्षेत्रों में भी विकास कार्यों में तेजी आई है। ऐसे में मनकापुर रेलखंड के रामघाट हाल्ट स्टेशन को भी त्रेतायुग का स्वरूप देने की तैयारी रेलवे कर रहा है। सरयू तीरे स्थित यह स्टेशन भविष्य की आवश्यकताओं को देखते हुए विकसित कराया जा रहा है। स्टेशन का चयन अमृत भारत स्टेशन योजना में करते हुए साढ़े छह करोड़ रुपये बजट जारी किया गया है।
विज्ञापन

रामघाट हाल्ट रेलवे स्टेशन अयोध्या धाम के प्रवेशद्वार के रूप में विकसित होगा। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक चंद्रवीर रमण ने अयोध्या के नजदीक स्थित इस रेलवे स्टेशन को भव्य बनाने का निर्णय लिया है। जीएम ने इस स्टेशन को रेलवे बोर्ड से अमृत भारत स्टेशन योजना की सूची में शामिल कराने के साथ ही स्टेशन के विकास के लिए साढ़े छह करोड़ रुपये का बजट भी जारी कराया है। अब रामघाट हाल्ट स्टेशन का उच्चस्तरीय विकास होगा।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ डिवीजन के अंतर्गत मनकापुर से अयोध्या रेलखंड पर सरयू नदी के किनारे स्थित रामघाट हाल्ट बड़े स्टेशनों की तर्ज पर विकसित होगा। यहां आने वाले श्रद्धालुओं को रामराज्य की झलक दिखेगी। रेलवे स्टेशन का गेट त्रेतायुग के मंदिर के स्वरूप जैसा बनाया जाएगा। इसमें नक्काशी के साथ ही कई चित्र उकेरे जाएंगे। मुख्यद्वार की ऊंचाई बढ़ाई जाएगी जिससे दूर से ही स्टेशन का शीर्ष दिखाई देगा। पूरे स्टेशन परिसर में चित्रकारी होगी। त्रेतायुग के देवी-देवताओं व ऋषियों के चित्र बनाकर आकर्षण बढ़ाया जाएगा। इसमें श्रीराम और उनसे जुड़े अन्य देवताओं के स्वरूप देख श्रद्धालु आकर्षित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीराम के भव्य मंदिर के निर्माण और लोकार्पण के बाद इस हाल्ट स्टेशन का महत्व कई गुना बढ़ जाएगा। अयोध्या पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को इस स्टेशन पर सभी आवश्यक सुख-सुविधाएं मिलेंगी। यहां चरणबद्ध तरीके से काम कराया जाएगा। वर्तमान में इस स्टेशन पर तीन जोड़ी पैसेंजर ट्रेनें और एक इंटरसिटी ट्रेन रुकती है। जिससे करीब 400 यात्री आवागमन करते हैं।
पहले चरण में इस स्टेशन पर मल्टी फंक्शनल परिसर का निर्माण शुरू हो गया है। जहां यात्रियों के ठहरने व खानपान की सुविधा रहेगी। यात्री जरूरी सामान भी खरीद सकेंगे। इस परिसर में रिटायरिंग रूम, फूड प्लाजा व रिटेल शाॅप की व्यवस्था रहेगी। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत इस हाल्ट पर स्टेशन भवन व प्लेटफार्म भी उच्चतम किया जाएगा। परिसर का सुंदरीकरण किया जाएगा। प्लेटफार्म पर कोच गाइडेंस, ट्रेन डिस्प्ले बोर्ड, यात्री उद्घोषणा प्रणाली, सोलर प्लांट, वाटर कूलर सहित कई उच्च स्तरीय सुविधाएं मिलेंगी।


मंडल रेल प्रबंधक आदित्य कुमार का कहना है कि यह हाल्ट स्टेशन पूर्वोत्तर रेलवे में अहम स्थान रखता है। इस स्टेशन के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। सुविधाएं बढ़ाने के लिए मास्टर प्लान तैयार कर लिया गया है। बहुत जल्द इस स्टेशन को विकसित कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed