फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   A cage was put up in Gaunriya, the villagers lost their sleep

Gonda News: गौनरिया में लगा पिंजरा, ग्रामीणों की उड़ी नींद

Mon, 02 Jun 2025 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 02 Jun 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
A cage was put up in Gaunriya, the villagers lost their sleep
गौनरिया नागबाबा पुरवा में जंगली जानवर की तलाश में जुटी वन विभाग की टीम। - संवाद
खरगूपुर (गोंडा)। गौनरिया में जंगली जानवर के हमले में चार माह की गंगोत्री की मौत और दो वर्ष के शिवांश के घायल होने की घटना से गांव में दहशत का माहौल है। वन विभाग की टीम ने सोमवार को गांव में पिंजरा लगाया है। ग्रामीणों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन

गौनरिया गांव के नाग बाबा पुरवा में रविवार को मासूम शिवांश पर हमले के बाद दहशत के चलते लोग रातभर जागकर निगरानी करते रहे। गांव के राजकुमार, देवराज दुबे, अलखराम, मुकेश दुबे, शिवशंकर तिवारी, जुल्फकार अली, शशांक दुबे, गोविंद नारायण आदि का कहना है कि जंगली जानवर के दो हमलों के बाद सुरक्षा को लेकर चिंता सता रही है। बुजुर्ग, बच्चों व महिलाओं को घर में ही रहने के लिए कहा जा रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को वन विभाग की टीम ने नाग बाबा पुरवा व तमही पुरवा के आसपास पिंजरा लगाया। पिंजरे के पास बकरी बांधी गई है। वनकर्मी निगरानी कर रहे हैं। वनकर्मियों की टीम ने सोमवार को ग्रामीणों के साथ झाड़ियों व गन्ने के खेतों में सर्च अभियान चलाकर जानवर की तलाश की। हालांकि जानवर को पकड़ना तो दूर वन विभाग की टीम अब तक उसकी पहचान तक नहीं कर पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी रेंजर रामचंद्र सिंह विशेन, महेंद्र कुमार जायसवाल, वन दरोगा सचिन प्रजापति, वन रक्षक समीर रंजन चौधरी, दूधनाथ, दीपक कुमार गांव में आठ-आठ घंटे की शिफ्ट में ड्यूटी कर रहे हैं। डिप्टी रेंजर अभिषेक प्रताप ने बताया कि जंगली जानवर को पकड़ने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
पिंजरे के पास लगे कैमरा, ड्रोन से हो निगरानी
ग्रामीणों का कहना है कि वनकर्मियों ने पिंजरे के पास न तो कैमरा लगवाया और न ही ड्रोन कैमरे की व्यवस्था की है। ग्रामीणों ने कैमरे लगवाने के साथ ही ड्रोन कैमरे से निगरानी कराने की मांग की है, ताकि जल्द से जल्द जंगली जानवर को पकड़ा जा सके।



कमिश्नर को भेजा पत्र


जिला पंचायत सदस्य रुपईडीह तृतीय श्रवण कुमार शुक्ल ने कमिश्नर शशिभूषण लाल सुशील को पत्र भेजकर जंगली जानवर को पकड़ने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश देने की मांग की है। उनका कहना है कि लगातार हमले से ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed