फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   A 1.5 km bypass line will be built from Katra to Darshan Nagar station

Gonda News: कटरा से दर्शन नगर स्टेशन तक बनेगी 1.5 किमी की बाईपास लाइन

Tue, 03 Jun 2025 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 03 Jun 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
A 1.5 km bypass line will be built from Katra to Darshan Nagar station
गोंडा। रेलवे बोर्ड ने गोंडा के मनकापुर व अयोध्या जंक्शन रेलखंड पर स्थित कटरा स्टेशन से दर्शन नगर रेलवे स्टेशन के बीच 1.5 किमी की बाईपास लाइन बनाने पर मुहर लगा दी है। इसके फाइनल सर्वे को हरी झंडी मिल गई है। सर्वे के लिए चार लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इससे रामनगरी से वाराणसी रूट की जो ट्रेनें गोंडा, मनकापुर व बस्ती होकर संचालित होती थीं, वो दर्शन नगर होकर आवागमन कर सकेंगी। इससे लाखों श्रद्धालुओं का समय बचेगा। साथ ही कटरा रेलवे स्टेशन शीघ्र ही जंक्शन के रूप में परिवर्तित हो जाएगा।
विज्ञापन



देवीपाटन व बस्ती मंडल के लोगों को ट्रेन से मनकापुर से कटरा, रामघाट हाल्ट होकर अयोध्या धाम जाना पड़ता है। ट्रेनों की संख्या अधिक होने से अयोध्या धाम स्टेशन के प्लेटफार्म खाली होने का इंतजार होता है। इसके चलते ट्रेनें खड़ी रहने से यात्री परेशान होते हैं। इसी के मद्देनजर रेलवे बोर्ड ने गोंडा के शिवदयालगंज स्थित कटरा रेलवे स्टेशन से रामघाट हाल्ट होते हुए अयोध्या धाम से डेढ़ किलोमीटर पहले स्थित दर्शन नगर स्टेशन तक बाईपास लाइन बनाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

इसके लिए बोर्ड ने पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन को फाइनल सर्वे कराने के लिए हरी झंडी दे दी है। इस बाईपास लाइन के बनने से गोंडा, मनकापुर व बस्ती से संचालित होने वाली ट्रेनें अयोध्या धाम से पहले दर्शन नगर स्टेशन पर ठहरेंगी। दर्शन नगर से अयोध्या धाम की दूरी महज डेढ़ किलोमीटर ही है। इससे देवीपाटन व बस्ती मंडल के श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौजूदा समय में गोंडा व मनकापुर से आने-जाने वाली ट्रेनों को टिकरी, नवाबगंज, कटरा, रामघाट हाल्ट व अयोध्या होते हुए अयोध्या धाम जाना पड़ता है। अयोध्या धाम में ट्रेनों की संख्या ज्यादा होने से समय ज्यादा लगता है। मनकापुर से आने-जाने वाली ट्रेनों को बीच रास्ते में रोक दिया जाता है। घंटों इंतजार के बाद ही ट्रेनें अयोध्या धाम पहुंचती हैं। वरिष्ठ सहायक मंडल अभियंता एके श्रीवास्तव ने बताया कि बहुत जल्दी सर्वे का कार्य शुरू हो जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed