फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   तेंदुए ने अधेड़ को बनाया निवाला

तेंदुए ने अधेड़ को बनाया निवाला

Wed, 26 Nov 2014 05:30 AM IST
Gonda
Gonda Updated Wed, 26 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
गैसड़ी/गौराचौराहा (बलरामपुर)। गौरा थाना क्षेत्र के करगहिया गांव में मवेशियों की रखवाली के लिए बीती रात पशुशाला में सो रहे एक अधेड़ को तेंदुए ने अपना शिकार बना लिया। उसका शव मंगलवार सुबह मवेशियों के बीच पड़ा मिला। तेंदुए की दहशत में जी रहे ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह में तेंदुए को नहीं पकड़ा गया तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। गौरा थाना क्षेत्र के करगहिया गांव के ग्राम प्रधान फतेहबहादुर ने बताया कि उनके गांव के राम अवतार पासवान (58) सोमवार की रात घर से करीब 300 मीटर दूर बनी पशुशाला में मवेशियों की रखवाली करने गए थे। इसी बीच देर रात आए तेंदुए ने राम अवतार को अपना निवाला बना लिया। मंगलवार सुबह जब वे घर नहीं पहुंचे तो परिवारीजन उनकी तलाश करने पशुशाला पहुंचे। वहां राम अवतार का शव मवेशियों के बीच पड़ा मिला। मौके पर पहुंचे गौरा थाना के उप निरीक्षक आरआर चौधरी, वन सुरक्षा रेंज अधिकारी रघुवर दयाल और तुलसीपुर रेंज के रेंजर एसके तिवारी ने रामअवतार के शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर तेंदुए के पग चिह्न भी मिले हैं। वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने की कवायद में जुटी हुई है।
विज्ञापन


इंनेट
एक हफ्ते में तेंदुए को न पकड़ा तो उग्र आंदोलन
ग्रामीणों ने दी चेतावनी
सोहेलवा संरक्षित वन्य क्षेत्र से निकलकर करीब 25 किलोमीटर दूर पहुंचे तेंदुए के हमले से दहशतजदा ग्रामीणों के सब्र का बांध अब टूटने लगा है। ग्राम प्रधान फतेहबहादुर, गोमती प्रसाद, मोतीलाल भारती, गंगाराम पांडेय, फौजी भाई, हजारी लाल गुप्ता, बट्टन व स्वामीनाथ आदि ग्रामीणों का आरोप है कि तेंदुआ लगातार हमला कर लोगाें को मौत के घाट उतार रहा है। वन विभाग केवल एक पिजड़ा लगाकर फर्ज अदायगी कर रहा है। तेंदुए को पकड़ने अथवा जंगल की तरफ खदेड़ने की कोई भी कोशिश वन विभाग के अफसर नहीं कर रहे हैं। इन लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के अंदर तेंदुए को नहीं पकड़ा गया तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed