{"_id":"130-81885","slug":"Gonda-81885-130","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर कटी, 250 बीघा खेत जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर कटी, 250 बीघा खेत जलमग्न
Gonda
Updated Thu, 10 Jul 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालपुर (गोंडा)। हलधरमऊ ब्लॉक के भटनैया गांव में नहर कटने से 250 बीघा फसल जलमग्न हो गई है। ग्रामीणों ने बताया कि इसकी सूचना नहर विभाग को दे दी गई है मगर अब तक नहर को बांधा नहीं जा सका है।
सरयू नहर खंड प्रथम से निकली एक नहर भटनैया गांव होते हुए आगे गई है। ये नहर सोमवार सुबह अज्ञात कारणों से कट गई। जिससे नहर का पानी आगे जाने के बजाय सीधे भटनैया गांव के खेतों में भरने लगा। भटनैया निवासी किसान देवीप्रसाद तिवारी, आनंद तिवारी, विनय आदि ने बताया कि वह लोग पहली बारिश होने के चलते अपने-अपने खेतों को मक्के की बुवाई, धान की रोपाई व अरहर सहित तमाम अन्य फसलों के लिए तैयार करने में लगे थे। इतने में नहर के कटने से उससे निकले पानी ने उनकी कमर तोड़ दी है।
भटनैया गांव के तीन दर्जन किसानों के 250 बीघा खेत नहर के पानी में जलमग्न हो गए हैं। जिससे उनकी अपने खेतों में विभिन्न तरह की फसलें लगाने की मंशा धरी रह गई है। ग्रामीणों का कहना है कि, जैसे ही नहर में पानी छोड़ा जाता है, नहर किसी न किसी कारण से कट जाती है। जिससे किसानों को हर साल नुकसान उठाना पड़ता है। ग्रामीणों ने मामले की सूचना नहर विभाग को दी है। अधिशाषी अभियंता कंधईराम ने बताया कि नहर के पानी को बंद करा दिया है। जल्द ही नहर बंधवा दी जाएगी।