{"_id":"130-72632","slug":"Gonda-72632-130","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 किलो नेपाली चरस के साथ तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 किलो नेपाली चरस के साथ तीन गिरफ्तार
Gonda
Updated Thu, 16 Jan 2014 05:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तुलसीुपर (बलरामपुर)। एसएसबी 9वीं वाहिनी की टीम ने नेपाल बार्डर गुरंगनाका में मुखबिर की सूचना पर तीन नेपाली चरस तस्करों को रंगे हाथ दबोच लिया है। उनके पास से 10 किलो नेपाली चरस बरामद हुई है। तस्करों में एक महिला व दो सौतेले भाई शामिल हैं। बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 30 लाख रुपये बताई जा रही है। तस्करों को माल सहित अग्रिम कार्रवाई के लिए जरवा कोतवाली की पुलिस के हवाले किया जाएगा। मंगलवार को मामले की जानकारी देते हुए एसएसबी 9वीं वाहिनी के कमांडेंट मूर्ति सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर गुरंगनाका एसएसबी चौकी के एसआई राजेंद्र सिंह की टीम ने संदिग्ध दिखने वाले तीन नेपालियों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान तीनों से 10 किलो नेपाली चरस बरामद हुई है। तस्करों की पहचान गुरंगनाका नेपाल निवासी दिलकुमारी व जिला रुकुम नेपाल निवासी शेरबहादुर व उसके सौतेले भाई बसंत कुमार के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान तीनों ने कबूल किया है कि वह लोग चरस बलरामपुर के रास्ते लेकर कुल्लू मनाली ले जा रहे थे। कमांडेंट ने बताया कि चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 30 लाख रुपये है। तीनों तस्करों को पूछताछ के बाद अग्रिम कार्रवाई के लिए जरवा कोतवाली पुलिस के हवाले किया जाएगा।
विज्ञापन