{"_id":"130-72522","slug":"Gonda-72522-130","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से टकराया युवक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन से टकराया युवक, मौत
Gonda
Updated Tue, 14 Jan 2014 05:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। मानवरहित रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक घायल हो गया। इलाज के लिए लखनऊ ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। युवक तुलसीपुर चीनी मिल में तौल लिपिक के पद पर कार्यरत था।
नगर के मोहल्ला कालीथान निवासी स्वराज सिंह ने बताया कि उनका बेटा अनुराग सिंह उर्फ चिंटू (35) रविवार सुबह गन्ना क्रय केंद्र इमिलिया पर ड्यूटी करने बाइक से जा रहा था। रास्ते में महराजगंज तराई थाना क्षेत्र के जुगलीपुर गांव के पास मानवरहित रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय अनुराग गोंडा से बढ़नी जा रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गया। जख्मी अनुराग को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में ही अनुराग ने दम तोड़ दिया।