फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   गलत उम्र दिखा ली पेंशन, केस

गलत उम्र दिखा ली पेंशन, केस

Thu, 28 Nov 2013 05:41 AM IST
Gonda
Gonda Updated Thu, 28 Nov 2013 05:41 AM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। गलत उम्र दिखाकर वृद्धावस्था पेंशन लेने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ बुधवार को समाज कल्याण अधिकारी ने तुलसीपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। साथ ही 7,200 रुपये की रिकवरी के लिए आरसी जारी की गई है। वहीं, फर्जी पाए जाने पर समाज कल्याण विभाग ने मामले में एक आवेदन भी निरस्त किया है।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी त्रिनेत्र सिंह ने बताया कि तुलसीपुर थाना क्षेत्र के लैबुड़वा गांव निवासी संतराम ने फर्जी उम्र दर्शाई और वह पिछले दो साल से वृद्धावस्था पेंशन ले रहा था। जांच के बाद इसका खुलासा हुआ।
विज्ञापन

संतराम के खिलाफ तुलसीपुर थाने में बुधवार को मुकदमा दर्ज कराया गया। साथ ही समाज कल्याण विभाग ने संतराम से करीब 7,200 रुपये की रिकवरी के लिए आरसी जारी की है। उधर, थाना देहात बलरामपुर क्षेत्र के ग्राम गंगापुरबांकी की दुलारी के खिलाफ भी जांच की गई। जांच में पता चला कि दुलारी ने भी दूसरे के नाम से वृद्धावस्था पेंशन लेने के लिए आवेदन किया था। इस पर दुलारी का आवेदन निरस्त कर दिया गया। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि वृद्धावस्था पेंशन हासिल करने वालों की जांच की जाएगी। फर्जी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर रिकवरी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed