{"_id":"130-70261","slug":"Gonda-70261-130","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन मंत्रियों के क्षेत्रों को 700 क्विंटल बीज, औरों को ना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन मंत्रियों के क्षेत्रों को 700 क्विंटल बीज, औरों को ना
Gonda
Updated Thu, 28 Nov 2013 05:41 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत जिले में आए 700 क्विंटल गेहूं बीज को तीन मंत्रियों के विधानसभा क्षेत्रों के सात ब्लॉकों में बांटा गया। इनमें भी अधिकांश का वितरण समग्र गांवों के किसानों को किया गया। वहीं, नौ ब्लॉकों के करीब 550 किसानों को बीज नहीं दिए गए। उधर, बिक्री के लिए आया कृषि विभाग का गेहूं बीज भी बाजार भाव से महंगा है। ऐेसे में किसान बीज के लिए भटकने को मजबूर हैं।
वर्तमान में गेहूं समेत अन्य रबी फसलों की बोआई चल रही है। गेहूं उत्पादन बढ़ाने तथा बीज तैयार करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत सरकार द्वारा मुफ्त बीज देने की व्यवस्था है। सभी ब्लॉकों में बीज भेजे जाते हैं। लेकिन इस बार नौ ब्लॉकों के किसानों को इससे अलग कर दिया गया। 16 ब्लॉकों में से केवल सात ब्लॉकों में ही बीज भेजे गए। इनमें स्वयं कृषि मंत्री आनंद सिंह के विधानसभा क्षेत्र के मनकापुर व छपिया ब्लॉक शामिल हैं। इसके अलावा माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री पंडित सिंह के विधानसभा क्षेत्र के झंझरी व पंडरी कृपाल ब्लॉक तथा राज्यमंत्री बेसिक शिक्षा योगेश प्रताप सिंह के विधानसभा क्षेत्र के करनैलगंज व परसपुर ब्लॉक इनमें शामिल हैं। सपा विधायक अवधेश कुमार उर्फ मंजू सिंह के विधानसभा क्षेत्र के एक ब्लॉक तरबगंज भी इनमें शामिल किया गया है। हर ब्लॉक में 100-100 क्विंटल गेहूं बीज भेजा गया। उधर, अफसरों का कहना है कि यह आवंटन शासन स्तर से किया गया है। वहीं, इस कारण हलधरमऊ, कटरा बाजार, रुपईडीह, इटियाथोक, मुजेहना, बेलसर, नवाबगंज, बभनजोत व वजीरगंज ब्लॉक के करीब 550 किसानों को ये प्रदर्शन बीज नहीं मिल सके। जिन ब्लॉकों में बीज भेजे गए उसमें भी अधिकांश बीज समग्र गांव के किसानों को देने का दावा किया जा रहा है। झंझरी ब्लॉक के चिश्तीपुर कृषि गोदाम प्रभारी शेषराज सिंह ने बताया कि जो बीज उनके यहां आए थे उन्हें समग्र गांवों में वितरित किया गया है।