{"_id":"130-69946","slug":"Gonda-69946-130","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से छीने जेवर और नकदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला से छीने जेवर और नकदी
Gonda
Updated Fri, 22 Nov 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
गैसड़ी (बलरामपुर)। एक महिला से गुरुवार सुबह बदमाशों ने करीब 20 हजार के जेवर व 10 हजार नकदी छीन ली। मामले में जरवा कोतवाली में तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
जरवा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हलौरा में तैनात सफाईकर्मी अब्दुल हमीद ने बताया कि गुरुवार सुबह उसकी पत्नी आबिदा खातून जरूरी काम से गांव के बाहर गई थी। गांव के बाहर तीन बदमाशों ने आबिदा से करीब 20 हजार रुपये के जेवर और 10 हजार नकदी छीन ली। अब्दुल हमीद ने मामले की तहरीर जरवा कोतवाली में दी है। कोतवाल एसआर सुमन ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है। छानबीन की जा रही है।