फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   इटावा में हादसा, दंपती समेत चार मरे

इटावा में हादसा, दंपती समेत चार मरे

Sun, 21 Jul 2013 05:32 AM IST
Gonda
Gonda Updated Sun, 21 Jul 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
इटावा/गोंडा। हाईवे पर खड़े ट्रक में तेज रफ्तार कार घुस जाने से गोंडा के चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक ही परिवार के दंपती और उनका बेटा भी शामिल था। बड़ा बेटा गंभीर घायल हो गया। बाइक सवार को बचाने के प्रयास में हादसा हुआ। कार में फंसे शव काफी मशक्कत कर दो घंटे बाद निकाले जा सके। घायल बड़े बेटे को सैफई के मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया है। ये सभी लोग उज्जैन के अलावा ताजमहल देखने जा रहे थे। हादसे से चार घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। उधर, हादसे के बाद अराजकतत्व महिला के कान के झुमके, मोबाइल और अन्य सामान लूट ले गए।
विज्ञापन

गोंडा शहर कोतवाली क्षेत्र के करबला रोड स्थित मोहल्ला राजा निवासी शैलेंद्र श्रीवास्तव अपने पिता सुरेंद्र केशर श्रीवास्तव, मां अनीता और भाई विवेक के साथ कार से उज्जैन जा रहे थे। शनिवार दोपहर करीब पौने तीन बजे जैसे ही कार जमुना बाग के निकट पूजा होटल के सामने पहुंची। सामने से अचानक बाइक सवार के आ जाने से कार चालक लालजी पुत्र रामसुंदर नियंत्रण खो बैठा। तेज रफ्तार कार मौरंग से लदे ट्रक में जा घुसी। कार का दरवाजा टूट जाने से कार की पीछे की सीट पर बैठे शैलेंद्र सड़क पर जा गिरे। कार में सवार उनके पिता-माता, भाई और चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का इंजन ट्रक में पीछे से अंदर तक जा घुसा। आसपास के लोगों ने तत्काल गंभीर घायल शैलेंद्र को सैफई भिजवाया। इस बीच अराजकतत्व उनकी मां के कान के झुमके, मोबाइल और अन्य सामान लूट ले गए। घटना की सूचना पर पहुंची जसवंतनगर पुलिस को ट्रक में घुसी कार जेसीबी की मदद से निकलवाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। दो घंटे तक चारों शव कार में फंसे रहे। हालात देख कर लोगों का दिल दहल गया। हादसे से चार घंटे तक हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। एसडीएम शिवप्रसाद, सीओ नरेंद्र देव, तहसीलदार युगराज सिंह कई घंटे तक घटनास्थल पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed