{"_id":"130-63498","slug":"Gonda-63498-130","type":"story","status":"publish","title_hn":" इटावा में हादसा, दंपती समेत चार मरे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा में हादसा, दंपती समेत चार मरे
Gonda
Updated Sun, 21 Jul 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा/गोंडा। हाईवे पर खड़े ट्रक में तेज रफ्तार कार घुस जाने से गोंडा के चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक ही परिवार के दंपती और उनका बेटा भी शामिल था। बड़ा बेटा गंभीर घायल हो गया। बाइक सवार को बचाने के प्रयास में हादसा हुआ। कार में फंसे शव काफी मशक्कत कर दो घंटे बाद निकाले जा सके। घायल बड़े बेटे को सैफई के मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया है। ये सभी लोग उज्जैन के अलावा ताजमहल देखने जा रहे थे। हादसे से चार घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। उधर, हादसे के बाद अराजकतत्व महिला के कान के झुमके, मोबाइल और अन्य सामान लूट ले गए।
गोंडा शहर कोतवाली क्षेत्र के करबला रोड स्थित मोहल्ला राजा निवासी शैलेंद्र श्रीवास्तव अपने पिता सुरेंद्र केशर श्रीवास्तव, मां अनीता और भाई विवेक के साथ कार से उज्जैन जा रहे थे। शनिवार दोपहर करीब पौने तीन बजे जैसे ही कार जमुना बाग के निकट पूजा होटल के सामने पहुंची। सामने से अचानक बाइक सवार के आ जाने से कार चालक लालजी पुत्र रामसुंदर नियंत्रण खो बैठा। तेज रफ्तार कार मौरंग से लदे ट्रक में जा घुसी। कार का दरवाजा टूट जाने से कार की पीछे की सीट पर बैठे शैलेंद्र सड़क पर जा गिरे। कार में सवार उनके पिता-माता, भाई और चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का इंजन ट्रक में पीछे से अंदर तक जा घुसा। आसपास के लोगों ने तत्काल गंभीर घायल शैलेंद्र को सैफई भिजवाया। इस बीच अराजकतत्व उनकी मां के कान के झुमके, मोबाइल और अन्य सामान लूट ले गए। घटना की सूचना पर पहुंची जसवंतनगर पुलिस को ट्रक में घुसी कार जेसीबी की मदद से निकलवाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। दो घंटे तक चारों शव कार में फंसे रहे। हालात देख कर लोगों का दिल दहल गया। हादसे से चार घंटे तक हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। एसडीएम शिवप्रसाद, सीओ नरेंद्र देव, तहसीलदार युगराज सिंह कई घंटे तक घटनास्थल पर मौजूद रहे।