{"_id":"130-62218","slug":"Gonda-62218-130","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरी दीवार, दो बच्चे घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिरी दीवार, दो बच्चे घायल
Gonda
Updated Thu, 04 Jul 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। देवपुरा गांव में बुधवार दोपहर पक्की दीवार अचानक ढह गई। इससे दो मासूम घायल हो गए। दोनों को सीएचसी शिवपुरा से जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। देवपुरा निवासी कलीम ने बताया कि ईंट की दीवार आस-पास जलभराव होने के कारण बुधवार दोपहर अचानक ढह गई। घटना के समय कलीम की पांच वर्षीय पुत्री खुशबू तथा तीन वर्षीय बेटा अल्ताफ दीवार के किनारे खेलते समय चपेट में आकर घायल हो गए। खुशबू तथा अल्ताफ को सीएचसी शिवपुरा में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने दोनों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया है। पुलिस को घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन