फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   परसपुर के 12 कोटेदारों से पूछताछ

परसपुर के 12 कोटेदारों से पूछताछ

Thu, 28 Feb 2013 05:30 AM IST
Gonda
Gonda Updated Thu, 28 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। अनाज घोटाले की जांच कर रही सीबीआई ने बुधवार को परसपुर ब्लॉक के 12 कोटेदारों से पूछताछ करने के साथ 120 कार्डधारकों के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

वर्ष 2004-05 व 06 में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत गरीबों को बांटे जाने वाले अनाज में करोड़ों रुपये का घोटाला हुआ था। इसकी जांच सीबीआई कर रही है। सीबीआई अब तक कई कोटेदारों व कार्डधारकों के बयान दर्ज कर चुकी है। जिला पूर्ति कार्यालय में बुधवार को कोटेदारों व कार्डधारकों का जमावड़ा रहा। सीबीआई द्वारा एक पखवारा पहले परसपुर ब्लॉक के कोटेदारों को अभिलेख उपलब्ध कराने व पूछताछ के लिए तलबी नोटिस जारी किया था। बुधवार को सीबीआई के इंसपेक्टर ने परसपुर ब्लॉक के कंड़रू गांव के कोटेदार रामा सिंह से पूछताछ की। वहीं, बीपीएल कार्डधारक राम प्रसाद, स्वामी प्रसाद, अमरपाल, गोरखनाथ व रामनरेश, अन्त्योदय कार्डधारक रामनाथ, बाबू, जगदीश, दुर्गा व दयाराम के बयान दर्ज किए। इसी तरह बहुवन मदार माझा के कोटेदार भवानी सिंह, कार्डधारक जयजय राम, अवधराम, माती, जगतपाल, प्रेमा, गुरू प्रसाद, राम प्रसाद, भगत व बाबादीन, परसपुर आटा गांव के कोटेदार रविन्दर कुमार, कार्डधारक दुलारे, अमरनाथ, रमजान, सेवक, धर्मराज, परशुराम, बच्चाराम, बाबू व मंगल से पूछताछ के बाद बयान दर्ज किए गए। इसके अलावा बलमत्थर गांव के कोटेदार जगजीवन सिंह, कार्डधारक राम केवल देवव्रत, राममूरत, विशम्भर, अर्जुन, रामतेज, राजेंद्र, भन्थू, जिलेदार व राम केवल तथा त्यौरासी गांव के कोटेदार इन्द्रदेव शुक्ल, कार्डधारक नरसिंह, रामतेज, रामराज, बृजलाल, फूलचन्द्र, ओमप्रकाश, डुल्हन, राम आशीष व रामचन्दर से पूछताछ करने के साथ उनका बयान दर्ज किया गया। इसी तरह अन्य गांवों के कोटेदारों और कार्डधारकों से भी पूछताछ कर सीबीआई ने बयान दर्ज किए। सीबीआई के इंस्पेक्टर ने बताया कि सभी ब्लॉकों की जांच को अंतिम रूप दिया जा रहा है ताकि आरोपियों पर जल्द कार्रवाई हो सके। उधर, जिला पूर्ति अधिकारी गौरी शंकर शुक्ला ने बताया कि जांच में सीबीआई का विभाग की ओर से पूरा सहयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed