फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   9800 homeowners received ownership certificates

Gonda News: 9800 गृहस्वामियों को मिला स्वामित्व प्रमाणपत्र

Sat, 18 Jan 2025 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 18 Jan 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
9800 homeowners received ownership certificates
जिला पंचायत सभागार में लाभा​र्थियों को घरौनी वितरित करते केंद्रीय राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह 
गोंडा। ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले 9800 परिवारों के गृहस्वामियों को शनिवार को जिला पंचायत सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में उनके घरों का स्वामित्व प्रमाण-पत्र (घरौनी) का वितरण किया गया। केंद्रीय राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना की जानकारी देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में जब कोई व्यक्ति कच्चा मकान तोड़कर पक्का निर्माण करना चाहता है, तो सबसे पहले जमीन का विवाद शुरू हो जाता है। घरौनी बन जाने से अब जमीन संबंधी विवादों पर प्रभावी स्तर पर रोक लगेगी।
विज्ञापन

इसके साथ ही गृहस्वामी इस प्रमाणपत्र को दिखाकर बैंक से बिना किसी परेशानी के ऋण भी प्राप्त कर सकेंगे। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि अभी तक गांवों में गृहस्वामी के पास घर का कोई नक्शा या पत्रावली नहीं होने के कारण उसे अपना अधिकार साबित करने के लिए भी दीवानी कोर्ट की शरण में जाना पड़ता था। पीएम मोदी ने ग्रामीणों की इस परेशानी को दूर कराने के लिए ही स्वामित्व प्रमाणपत्र देने की योजना तैयार कर उसे अमल में भी लाया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के विभिन्न राज्यों के घरौनी लाभार्थियों से की गई बातचीत के साथ सीएम योगी के संबोधन का भी लाइव प्रसारण दिखाया गया। सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने भी घरौनी के फायदे गिनाए। जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने कहा कि जिले के 1.97 लाख लोगों को स्वामित्व प्रमाणपत्र दिया जाना है। पहले दिन मुख्यालय व सभी विकासखंडों में 98 सौ लोगों को घरौनी का वितरण किया गया। घरौनी लेने आए लोगों को ठंड से बचाने के लिए कंबल भी वितरित किया गया। कार्यक्रम में मंडलायुक्त शशि भूषण लाल सुशील, सीडीओ अंकिता जैन, जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र, भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वामित्व प्रमाणपत्र पाकर खिल उठा चेहरा
अपने मकान का स्वामित्व प्रमाण पत्र पाने के बाद लाभार्थियों के चेहरे खुशी से खिले नजर आए। दरियापुर हरदौपट्टी से आए कृपाराम मौर्य ने कहा कि 50 साल से घर बना है लेकिन, आज तक इसके स्वामित्व का कोई कागजी प्रमाणपत्र नहीं था। अब प्रमाणपत्र मिलने से आस-पास के लोगों से जमीन विवाद नहीं होगा।
गोपालपुर बरबंडी से आए रामगोपाल ने बताया कि पड़ोसी कह रहे थे कि तुम्हारे दरवाजे तक हमारी जमीन है, अब उन्हें नक्शा दिखा सकेंगे। पूरे खेमकरन निवासी अनिल कुमार ने बताया कि उनके घर के कागज से ऋण मिल जाएगा जो व्यापार को बढ़ाने में सहायक साबित होगा। खिरौरा मोहन से आए श्रीचंद ने भी घरौनी पाकर खुशी जताई।

ब्लॉकों में बांटे गए स्वामित्व प्रमाणपत्र
गोंडा। जिले के सभी 16 ब्लॉकों में भी शनिवार को स्वामित्व प्रमाणपत्र का वितरण किया गया। रुपईडीह ब्लॉक में बीडीओ अभय कुमार सिंह की अगुवाई में घरौनी का वितरण किया गया। इस दौरान प्रधान अमित अवस्थी, विवेक शुक्ल, राजेश चौधरी आदि मौजूद रहे। कटरा ब्लॉक में प्रमुख प्रतिनिधि भवानीभीख शुक्ल की अगुवाई में पांच ग्राम पंचायतों के 123 निवासियों को स्वामित्व प्रमाण पत्र दिया गया। छपिया ब्लॉक में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाने के बाद लोगों को घरौनी वितरित की गई। एडीओ पंचायत हरिओम पाल, सचिव संजय जायसवाल, हरिशंकर सिंह, अंकुर सिंह मौजूद रहे। तरबगंज तहसील में एमएलसी अवधेश कुमार सिंह की मौजूदगी में घरौनी का वितरण किया गया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख मनोज पांडेय, अकबाल बहादुर तिवारी, अजय सिंह, एसडीएम विशाल कुमार, प्रभारी तहसीलदार अनुराग पांडेय, सीओ उमेश्वर प्रभात सिंह आदि मौजूद रहे। मनकापुर तहसील में तहसीलदार सतपाल सिंह व ब्लाॅक प्रमुख जगदेव चौधरी की अगुवाई में घरौनी बांटी गई। करनैलगंज तहसील क्षेत्र में 2300 ग्रामीणों को घरौनी का वितरण किया गया। इस दौरान करनैलगंज विधायक अजय सिंह व कटरा बाजार विधायक बावन सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अर्जुन तिवारी, तहसीलदार मनीष कुमार, बीडीओ जेएन राव, नायब तहसीलदार अल्पिका वर्मा आदि मौजूद रहे। नवाबगंज विकासखंड कार्यालय में ब्लाॅक प्रमुख अरुंधति सिंह की मौजूदगी में घरौनी बांटी गई। इस दौरान बीडीओ विजयकांत मिश्र, नायब तहसीलदार संतोष यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed