{"_id":"b44324e171ddccd6d46908fba271d135","slug":"950-candidates-full-coupon-in-the-third-phase-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरे चरण में 950 प्रत्याशियों ने भरा परचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरे चरण में 950 प्रत्याशियों ने भरा परचा
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीसरे चरण में पंचायत चुनाव में मंगलवार को बलरामपुर तथा श्रीदत्तगंज ब्लॉकों में जिला पंचायत सदस्य व क्षेत्र पंचायत सदस्य पदों का नामांकन शुरू हुआ। पहले दिन जिला पंचायत के 10 तथा क्षेत्र पंचायत के कुल 241 वार्डों के लिए 950 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
जिला पंचायत सदस्य पद के आरओ पीडी वीके यादव ने बताया कि बलरामपुर तथा श्रीदत्तगंज के 10 जिला पंचायत वार्डों के लिए मंगलवार को कुल 109 प्रत्याशियों ने 124 परचा दाखिल किया है। तीसरे चरण में नामांकन प्रक्रिया बुधवार को भी जारी रहेगी।
श्रीदत्तगंज ब्लॉक के आरओ हरिनरायन ने बताया कि ब्लाक की कुल 82 क्षेत्र पंचायत सदस्य सीटों के लिए मंगलवार को 297 प्रत्याशियों ने परचा भरा है। नामांकन प्रक्रिया बुधवार शाम 4 बजे तक जारी रहेगी।
विज्ञापन
बलरामपुर ब्लॉक के आरओ लालता प्रसाद ने बताया कि तीसरे चरण में क्षेत्र पंचायत की कुल 159 सीटों के लिए मंगलवार को 950 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है। बुधवार शाम चार बजे नामांकन प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी। नामांकन दाखिल करने के लिए कलेक्ट्रेट तथा संबंधित ब्लाकों में प्रत्याशियों की भारी भीड़ जमा रही।