फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   922 polling parties will be leaving tomorrow

कल रवाना होंगी 922 पोलिंग पार्टियां

Mon, 26 Oct 2015 11:27 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 26 Oct 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के आखिरी चरण में जिला प्रशासन की असली परीक्षा होगी। तरबगंज तहसील क्षेत्र में पंचायत चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। 28 अक्तूबर को 922 पोलिंग पार्टियां मतदान स्थलों के लिए रवाना होंगी। यहां 29 अक्टूबर को मतदान होना है। इसके लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 28 अक्तूबर को 922 पोलिंग पार्टियां मतदान स्थलों के लिए रवाना होंगी।
विज्ञापन


तरबगंज तहसील के तरबगंज के अलावा नवाबगंज, वजीरगंज व बेलसर में जिला पंचायत सदस्य के 11 पदों व क्षेत्र पंचायत सदस्य के 297 पदों के लिए चुनाव होना होना है।
विज्ञापन


29 अक्टूबर को 5.64 लाख 157 मतदाता मतदान करेंगे। जिला प्रशासन ने मतदान के तीन दिन पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी है। पोलिंग पार्टियों की रवानगी के लिए वाहनों का अधिग्रहण शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को सुबह से नगर के शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज के मैदान में वाहनों को एकत्र किया जा रहा है। पिछले चुनावों के अनुभवों से जिला प्रशासन इस बार शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंकने की तैयारी में है।

जिला प्रशासन पहले की तरह किसी तरह से पंचायत चुनाव के आखिरी चरण को निपटाने के लिए अपने सारे उपायों पर काम कर रहा है। पंचायत चुनाव के लिए मतदान कर्मियों को सोमवार को अधिकारियों ने प्रशिक्षण दिया।

कर्मचारियों को पहले की गलतियों के अनुभवों से सीख लेने की नसीहत देते हुए किसी भी तरह की गलती न दोहराने की चेतावनी दी।

प्रशिक्षण देने वाले अधिकारियों ने कर्मचारियों को चेताया कि ड्यूटी से गायब होने वाले कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। कोई भी कर्मचारी बिना किसी एक्सीडेंटल केस के बिना सूचना दिये पोलिंग बूथ से गायब नहीं होगा।


आखिरी चरण में शांतिपूर्ण मतदान कराने को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई। मतदेय स्थलों का निरीक्षण कर लिया गया है। पोलिंग पार्टियां की रवानगी को लेकर तैयारियां कर ली गई हैं। जिला प्रशासन शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए सभी उपायों पर काम कर रहा है। कानून तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।  - राजेश कुमार, जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed