{"_id":"5a15a6884f1c1b72548bec08","slug":"91511368328-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं पर्ची तो कहीं प्रशासन की सख्ती से परेशान रहे मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं पर्ची तो कहीं प्रशासन की सख्ती से परेशान रहे मतदाता
Updated Wed, 22 Nov 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहीं पर्ची तो कहीं प्रशासन की सख्ती से परेशान रहे मतदाता
गोंडा। नगर निकाय चुनाव के पहले चरण में गोंडा के सात नगर निकायों में बुधवार को वोट डाले गए। मतदान को लेकर कई जगहाें पर मतदाताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कहीं वोटर पर्ची न मिलने से मतदाताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा तो कहीं प्रशासन की सख्ती ने परेशान किया।
निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान के लिए देवी पाटन मंडल के कमिशभनर व डीआईजी ने नगर पालिका परिषदों व नगर पंचायतों में हो रहे चुनाव का निरीक्षण किया। डीएम, एसपी व सीडीओ ने भी सभी नगर निकायों में भ्रमण कर मतदान का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस अफसरों के साथ पैरामिलिट्री फोर्स के जवान मतदान केंद्रों पर मुस्तैद रहे।
जिले के तीन नगर पालिका परिषद व चार नगर पंचायतों में अध्यक्ष व सभासद के चुनाव के लिए बुधवार को सुबह 7.30 बजे से वोटिंग शुरु हुई। सुबह के समय चल रही हवा व मौसम में ठंढक होने के कारण सुबह के समय मतदान बिल्कुल धीमा रहा।
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद गोंडा के चुनाव में सुबह दस बजे तक महज दस फीसदी मतदान हुआ। इसके अलावा करनैलगंज में दस बजे तक नौ प्रतिशत,नवाबगंज में सात प्रतिशत,मनकापुर में आठ प्रतिशत व खरगूपुर में दस प्रतिशत मतदान हुआ। इसके विपरीत परसपुर व कटरा बाजार के मतदाता सुबह से ही उत्साहित दिखे और दस बजे तक इन दोनों नगर पंचायतों में 13 फीसदी तक वोट डाले गए।
मतदान के लिए वोटरों को वोटर पर्ची मुहैया उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन ने बीएलओ को लगाया था। मगर अधिकतर बीएलओ ने लापरवाही बरतते हुए मतदाताओं को वोटर पर्ची नहीं उपलब्ध कराई।
इस वजह से मतदाताओं को परेशानी उठानी पड़ी। कई मतदान केंद्रों पर वोटर पर्ची को लेकर पोलिंग एजेंटों व मतदाताओं में नोकझोंक भी हुई। मतदाता पहचान पत्र के विकल्प को लेकर भी कई जगह लोग भिड़ते दिखाई दिए।
शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कालेज में बनाए गए पोलिंग बूथ पर आधार कार्ड से वोटिंग करने को लेकर दो पक्षों में नोकझोंक हुई। पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। जिला प्रशासन की सख्ती से भी मतदाता परेशान दिखे। हांलाकि इस सख्ती से फर्जी वोट डालने का मंसूबा पाले अराजक तत्व मतदान केंद्र से दूर ही रहे।
निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान के लिए देवी पाटन मंडल के कमिशभनर एसवीएस रंगाराव व पुलिस उपमहानिरीक्षक अनिल कुमार राय ने नगर क्षेत्र के साथ कटरा बाजार नगर पंचायत में हो रहे चुनाव का निरीक्षण किया। कमिशभनर ने लाइन में खड़े मतदाताओं के पहचान पत्र भी चेक किए और अफसरों कोे दिशा निर्देश दिए।
जिलाधिकारी जेबी सिंह,पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार सिंह व मुख्य विकास अधिकारी दिव्या मित्तल ने सभी नगर निकायों में हो रहे चुनाव का जायजा लिया। डीएम एसपी ने नगर क्षेत्र के अलावा करनैलगंज,नवाबगंज,कटरा बाजार,खरगूपुर, परसपुर व मनकापुर का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अफसरों के साथ पैरामिलिट्री फोर्स के जवान मतदान केंद्रों पर मुस्तैद रहे। जिला प्रशासन ने सभी क्षेत्रों में पारदर्शी व शांतिपूर्ण मतदान का दावा किया है।
सभासद प्रत्याशी भिड़े
गोंडा। नगर पालिका परिषद गोंडा के मारवाड़ इंटर कालेज में बनाए गए मतदान केंद्र पर सभासद के दो प्रत्याशी आपस में भिड़ गए। नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर चार से चुनाव लड़ रहे बसपा के सभासद प्रत्याशी मो. इसराइल व निर्दल प्रत्याशी अबोले के बीच मतदान केंद्र पर जमकर नोकझोंक हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बसपा प्रत्याशी को हिरासत में लिया है।
रुपये बांटने को लेकर दो प्रत्याशियों के समर्थक भिड़े
गोंडा। नगर पालिका चुनाव के एक दिन पहले करनैलगंज के गांधी नगर मोहल्ले में मंगलवार की रात में रुपये बांटने को लेकर दो प्रत्याशियों के समर्थक आपास में भिड़ गए। देखते ही देखते ही दोनो पक्षों में मारपीट होने लगी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ा। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। नगर पालिका चुनाव में वोटरों को लुभाने के लिए मंगलवार की रात अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे एक प्रत्याशी के समर्थक करनैलगंज के गांधी नगर मोहल्ले में मतदाताओं को कपडे़ और रुपये बांट रहे थे।
इसी बीच दूसरे प्रत्याशी के समर्थक वहंा पहुंच गए। रुपये बांटने को लेकर दोनो पक्षों में कहासुनी होने लगी और फिर सभी आपस में भिड़ गए। हंगामा बढ़ता देख लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी बृजानन्द सिंह ने लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन हंगामा कर रहे लोग नही माने। इस पर कोतवाली पुलिस के साथ पैरामिलिट्री फोर्स के जवान मौके पर पहुंचे और हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ा। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।
फर्जी आईडी पर मतदान करने जा रहे पांच धरे गए
गोंडा। करनैलगंज नगर पालिका परिषद के चुनाव में फ र्जी आईडी लेकर मतदान करने जा रहे पांच लोगों को पुलिस ने धर दबोचा। एसडीएम नन्हेंलाल यादव ने बताया कि करनैलगंज नगर की मतदाता सूची में करीब 250 से अधिक फ र्जी नाम शामिल होने की शिकायत मिली थी। उन्हें चिन्हित करके मतदान के दौरान निगरानी की जा रही थी।
बुधवार को कन्हैया लाल इंटर कालेज में सुबह तीन मतदाता फ र्जी आईडी लेकर वोट डालने पहुंचे। जिन्हें पुलिस ने पकड़ लिया गया। हालांकि इन तीनों के माफी मांगने पर उन्हे छोड़ दिया गया। बाद में इसी केंद्र पर निरीक्षण करने पहुंचे डीएम व एसपी ने भी फर्जी आईडी पर मतदान करने आए दो लोगों को पकड़ लिया। इन दोनो को पुलिस ने हिरात में लिया है।
चाय पान को तरसे लोग
गोंडा। बुधवार को नगर निकाय चुनाव के लिए हो रहे मतदान के चलते करनैलगंज बाजार पूरी तरह से बंद रहा। लोग चाय-पान व अन्य सामान के लिए तरस गए। पुलिस ने मंगलवार की शाम को ही नगर की दुकानों को बंद करा दिया था। जिससे बुुधवार को भी बाजार की दुकानें पूरी तरह से बंद रहीं। लोग मतदान करने के लिए निकले और वापस आकर घरों में दुबके रहे।
युवा मतदाताओं ने दिखाया उत्साह
गोंडा। खरगूपुर नगर पंचायत चुनाव के मतदान को लेकर वोटरों में खासा उत्साह दिखा। इस चुनाव पहली बार मतदान करने वाले युवा मतदाताओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। एसडीएम सदर अर्चना वर्मा,नायब तहसीलदार व सेक्टर मजिस्ट्रेट समेत प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह सुरक्षा की कमान संभाले रहे।
भाजपा प्रत्याशी ने की फर्जी आईडी पर वोट डालने की शिकायत
गोंडा। नवाबगंज में नगर पालिका परिषद के लिए हो रही वोटिंग के दौरान भाजपा की अध्यक्ष पद प्रत्याशी अंजू सिंह ने अपने प्रतिद्वंदी प्रत्याशियों पर फर्जी आईडी के जरिए वोटिंग कराने का आरोप लगाया। उन्होंने एसडीएम से इसकी शिकायत भी दर्ज कराई। इस दौरान करीब आधे घंटे तक उनकी तरबगंज उपजिलाधिकारी अमरेश मौर्या से नोकझोंक भी हुई। नवाबगंज में करीब 75 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।