फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   80% of high school and 73% of intermediate students pass

हाईस्कूल के 80 व इंटर के 73% विद्यार्थी पास

Sat, 27 Jun 2020 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
80% of high school and 73% of intermediate students pass
गोंडा में यूपी बोर्ड के परीक्षा परिणाम आने के बाद खुशी का इजहार करते स्कूली छात्र। छाया-रोहित तिव - फोटो : GONDA
गोंडा। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिट का परीक्षा परिणाम शनिवार को दोपहर में घोषित हुआ। परिणाम जारी होने से सफल परीक्षार्थियों में उत्साह दिखा। हाईस्कूल में पंजीकृत 45489 में 41446 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जिसमें 33262 परीक्षार्थी सफल रहे। हाईस्कूल का परिणाम 80.26 फीसदी रहा। इसी तरह इंटरमीडियट में पंजीकृत 38897 में 35912 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जिसमें 26362 परीक्षार्थी सफल रहे। इंटरमीडियट का परिणाम 73.41 फीसदी रहा। जिला विद्यालय निरीक्षक अनूप कुमार ने कहा कि हाईस्कूल व इंटरमीडियट का परिणाम जारी हो गया है। जिले का परिणाम बेहतर है। जिलाधिकारी डा. नितिन बसंल ने परीक्षार्थियों को बधाई दी और कहा कि सभी छात्र व छात्राएं आगे बेहतर शिक्षा हासिल कर मुकाम हासिल करें।
विज्ञापन

जिले में हाईस्कूल की परीक्षा में बालक 25551, बालिका 19938 ने पंजीकरण कराया था। हाईस्कूल में 45489 पंजीकृत में परीक्षा में बालक 22909 और बालिका 18537 बैठे थे। परीक्षा में कुल 41446 शामिल हुए थे। परिणाम जारी होने पर 17499 बालक और 15764 बालिका पास हुई। हाईस्कूल में 33263 परीक्षार्थी सफल घोषित हुए हैं। परीक्षा परिणाम में बालक 76.38 प्रतिशत व बालिका का 85.04 सफल हुई हैं। बालिकाओं ने सफल होने में बालकों को पीछे छोड़ते हुए नौ फीसदी अधिक सफलता हासिल की है। हाईस्कूल का परिणाम 80. 26 रहा है। वहीं इंटरमीडिएट में पंजीकरण बालक 22029, बालिका 16868 ने कराया था। इंटर में 38897 पंजीकृत थे और परीक्षा में बालक 20023 और बालिका 15889 शामिल हुई। परीक्षा में 35912 परीक्षार्थी शामिल हुए। इंटरमीडियट के परिणाम में 14039 बालक और बालिका में 12323 परीक्षार्थी सफल हुए। इंटर के 26362 परीक्षार्थी सफल हुए। पूरा परिणाम 73.41 रहा और इंटर में भी बालिकाओं ने बालकों को पीछे छोड़ते हुए सात फीसदी अधिक परिणाम लाने में सफल रहीं। बालकों के सफल होने का प्रतिशत 70.11 रहा और बालिकाओं ने 77.56 सफलता हासिल किया। इंटर का परिणाम 73.41 फीसदी रहा।
विज्ञापन

जिले के टॉपरों की सूची में ग्रामीण कॉलेजों के परीक्षार्थियों की धूम
बोर्ड परीक्षा में प्रदेश स्तर में तो जिले का कोई मेधावी स्थान नही बना सका। लेकिन जिले में बनी टापटेन की सूची में ग्रामीण क्षेत्रों के कालेजों के परीक्षार्थियों का दबदबा रहा। हाईस्कूल के टॉपरों की सूची में टॉप टेन की सूची में 19 परीक्षार्थियों ने स्थान बनाया है। हाईस्कूल की टॉप टेन की सूची में 19 परीक्षार्थियों में डॉ. बीआर आम्बेडकर इंटर कॉलेज तरबगंज की पारुल सिंह, गोंडा सिटी मांटेशरी स्कूल के विवेक तिवारी, श्रीश्याम लाल मिश्र मेेमोरियल इंटर कॉलेज महादेव के शुभांकर तिवारी, जन कल्याण इंटर कॉलेज की साक्षी मिश्रा, शहीदे आजम भगत सिंह इंटर कॉलेज के शिवम तिवारी, स्वामी दयाल एसवीएम कालेज आर्यनगर के सौरभ शुक्ला, आरपीएसएस इंटर कालेज के दीपक कसौंधन, आईआईपी इंटर कॉलेज देवीदत्त नगर के जान्हवी द्विवेदी, भारतीय इंटर कॉलेज कटरा बाजार के ओम भाष्कर गोस्वामी, एकेबीएसएस इंटर कॉलेज मधवापुर के वीर विक्रम सिंह, शिव नरायन सिंह इंटर कॉलेज करनैलगंज आदित्या शुक्ला, पार्वती देवी इंटर कॉलेज आर्यनगर की मुस्कान शुक्ला, रोजवुड़ कॉलेज की विभा शुक्ला, पंडित शीतला सरन शुक्ला स्मारक इंटर कॉलेज भरईपारा की प्रियांशी मिश्रा, रोजवुड कॉलेज की गरिमा मिश्रा, बेएमजेबी इंटर कालेज परसपुर के आदित्य प्रताप सिंह, जगत पाल सिंह इंटर कॉलेज बालपुर के ईश्वर्या शुक्ला और सरस्वती विद्या मंदिर बडगांव की सृष्टि साहू टॉप टेन में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह इंटर में करनैलगंज के श्रीचित्रगुप्त इंटर कॉलेज के करनैलगंज से शैलेेष मणि, शिवांस श्रीवास्तव, रोजवुड इंटर कॉलेज की खूशबू गौतम, पीएम मेमोरियल इंटर कॉलेज करनैलगंज की ममता सिंह, किसान इंटर कॉलेज पिपरा इस्माइल के शनि वर्मा, रोजवुड कॉलेज की शालिनी सिंह, सरस्वती विद्या मंदिर मालवीय नगर के मोहित सिंह, आकाश शुक्ला, समीर मौर्या, सौरभ तिवारी, श्री पूरनचंद सिंह इंटर कॉलेज कोटखास की स्वाती श्रीवास्तव व रोजवुड कालेज रानीपुरवा की प्रिया तिवारी टॉप टेन में शामिल हैं।
एक कॉलेज ऐसा, जहां का परिणाम रहा शून्य
बोर्ड परीक्षा के परिणाम में एक कालेज ऐसा सामने आया है जिसका परिणाम शून्य है। पंडरी कृपाल के भदवा सोमवंशी के बीएसबी इंटर कॉलेज में दो ही छात्र हाईस्कूल की परीक्षा में पंजीकृत थे और दोनों ने परीक्षा भी दिया था। दोनो सफल नही हो सके। इससे इस कॉलेज का परीक्षा परिणाम शून्य ही रहा। माना जा रहा है कि यूपी बोर्ड ने इसकी सूची तैयार की है और कॉलेज को नोटिस दिए जाने की तैयारी हो रही है। दो छात्रों को भी सफल होने लायक नही पढ़ा पाए तो आगे क्या करेंगे।

अच्छा आया परिणाम
बोर्ड परीक्षा का परिणाम अच्छा आया है, सफल हुए परीक्षार्थियों में उत्साह है। सभी को आगे भी तरक्की मिले और उनका भविष्य उज्जवल होगा। जो सफल नही हुए हैं उनके सामने भी अवसर है वह परेशान न हों मेहनत करें, सफलता जरूर मिलेगी।
-अनूप कुमार, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed