{"_id":"e7db0cfb1999315707602d7165f8f78b","slug":"77-nominations-for-district-panchayat-members-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत सदस्य के लिए 77 ने किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत सदस्य के लिए 77 ने किया नामांकन
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए सोमवार को नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। गैसड़ी तथा पचपेड़वा ब्लॉक के नौ जिला पंचायत वार्डों के लिए पहले दिन जंतु उद्यान राज्य मंत्री की पत्नी व बहू समेत 77 प्रत्याशियों ने परचा दाखिल किया। गैसड़ी ब्लॉक में बीडीसी के 124 पदों के लिए 286 लोगों ने तथा पचपेड़वा ब्लॉक में 109 बीडीसी पदों के लिए पहले दिन 323 लोगों ने परचा भरा। पहले चरण की नामांकन प्रक्रिया मंगलवार को भी जारी रहेगी।
गौरतलब है कि जिले में प्रथम चरण का पंचायत चुनाव गैसड़ी तथा पचपेड़वा ब्लॉक में होना है। पहले दिन सोमवार को दोनों ब्लॉकों की कुल नौ जिला पंचायत सदस्य की सीटों के लिए कलेक्ट्रेट में 77 लोगों ने परचा दाखिल किया। आरओ पीडी वीरेंद्र यादव ने बताया कि नामांकन सुबह आठ से शाम चार बजे तक किया गया।
परचा दाखिल करने वालों में रतनपुर जिला पंचायत वार्ड से जंतु उद्यान राज्य मंत्री डॉ. एसपी यादव की पत्नी मिथिलेश यादव तथा गौरा बगनहा जिला पंचायत वार्ड से उनकी बहू जयप्रिया यादव शामिल हैं। गौरा बनगहा वार्ड से ही चर्चित समाजसेवी अनुराग यादव के पिता साधूराम यादव तथा रतनपुर वार्ड से अनुराग की मां शांति देवी ने भी परचा दाखिल किया है।
विज्ञापन
इसके अलावा जिला पंचायत वार्ड गैसड़ी से सपा नेता नुरुल हसन की पत्नी रेशमा परवीन, रामनगर जिला पंचायत वार्ड से विकास मंत्री की बहू नाजो, भगवानपुर शिवपुर वार्ड से महादेव यादव की पत्नी रीता यादव तथा लक्ष्मीनगर वार्ड से मौलाना रेहानुल बाबा की पत्नी रेहाना खातून ने सोमवार को पर्चा भरा।
गैसड़ी ब्लॉक में बीडीसी के कुल 124 पदों लिए सोमवार को 286 प्रत्याशियों ने परचा दाखिल किया। आरओ डॉ. एसके शुक्ल ने बताया कि मंगलवार शाम चार बजे तक नामांकन प्रक्रिया जारी रहेगी।
पचपेड़वा ब्लॉक में सोमवार को बीडीसी पदों के कुल 109 पदों पर सोमवार को 323 प्रत्याशियों ने परचा दाखिल किया। आरओ एक्सईएन सुग्रीवराम ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई जा रही है।