{"_id":"5b0c39d14f1c1ba56e8b4ff1","slug":"71527527889-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो मासूम बेटियों संग ट्रेन के आगे कूदी महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो मासूम बेटियों संग ट्रेन के आगे कूदी महिला
Updated Mon, 28 May 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो मासूम बेटियों संग ट्रेन के आगे कूदी महिला
गोंडा। पारिवारिक कलह से परेशान होकर एक महिला सोमवार की शाम को अपने दो मासूम बेटियों के संग मनकापुर रेलवे क्रॉसिंग के समीप ट्रेन के आगे कूद गई।
इस दर्दनाक हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसकी दोनों बेटियां गंभीर रुप से घायल हो गई। पुलिस ने दोनो को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां से डाक्टरों ने दोनो को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के दतौली गांव के मजरे मुरली देवरिया की रहने वाली अकबर अली की पत्नी रेहाना (30) की अपनी सास से मामूली कहासुनी हो गई थी।
इससे नाराज होकर वह अपने मायके चांदपुर लखपत राय जाने के लिए घर से निकली थी। रेहाना के साथ उसकी दो मासूम बेटियां सानिया (8) व आर्शिया(2) भी थी। रेहाना मनकापुर कोतवाली के करीब स्थित रेलवे क्रॉसिंग से महज सौ मीटर दूरी पर अपने दोनों बेटियों को साथ लेकर सामने से आ रही ट्रेन के आगे कूद गई।
इस हादसे में रेहाना की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सानिया व आर्शिया गंभीर रुप से घायल हो गई। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दोनो मासूमों को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां डाक्टरों ने उनकी हालत को गंभीर बताते हुए उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।