{"_id":"6aeb6d148988e5b86b04715c","slug":"history-sheeter-sentenced-to-five-years-imprisonment-for-ganja-smuggling-gonda-news-c-100-1-slko1026-169326-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: गांजा तस्करी में हिस्ट्रीशीटर को पांच साल की कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: गांजा तस्करी में हिस्ट्रीशीटर को पांच साल की कैद
Wed, 04 Nov 2026 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 04 Nov 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। गांजा बरामदगी के मामले में दोषी पाए गए हिस्ट्रीशीटर को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम सूर्य प्रकाश सिंह ने पांच साल के कारावास की सजा सुनाई है। न्यायालय ने दोषी पर पांच हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। पुलिस के अनुसार, आठ अगस्त 2021 को परसपुर थाने के उपनिरीक्षक लाल बिहारी पुलिस टीम के साथ रात में गश्त कर रहे थे।
इसी दौरान रेक्सडिया मोड़ के पास भटपुरवा की ओर से थैला लेकर आ रहा एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके थैले से 1.6 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। उसकी पहचान परसपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर धनावा निवासी राजकुमार गोड़िया के रूप में हुई।
इस मामले में परसपुर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस के मुताबिक, दोषी हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ वर्ष 1997 से 2020 के बीच चोरी, लूट, हत्या के प्रयास, धोखाधड़ी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत विभिन्न आरोपों में 17 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
दुष्कर्म के आरोपी की जमानत अर्जी खारिज
गोंडा। नाबालिग को बहला-फुसलाकर पंजाब ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी खरगूपुर थाना क्षेत्र के शिवसहायपुरवा निवासी मुरली उर्फ अनिल उर्फ अलीन सोनकर की जमानत अर्जी विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) निर्भय प्रकाश ने खारिज कर दी।
अभियोजन के अनुसार, 26 अगस्त को पीड़िता घर से लापता हो गई थी। परिजनों की तहरीर पर इटियाथोक थाने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। विवेचना के दौरान पुलिस ने पीड़िता को बरामद कर लिया। पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि आरोपी उसे इटियाथोक से गोंडा और फिर लुधियाना ले गया था, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले में सुनवाई के बाद न्यायालय ने आरोपी की जमानत अर्जी खारिज कर दी।
फर्जीवाड़े के आरोपी की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज
गोंडा। जमीन के दस्तावेजों में हेराफेरी कर फर्जी दाखिल-खारिज कराने के आरोपी 75 वर्षीय रामकुमार निवासी बम्फुलुस, करनैलगंज की अग्रिम जमानत अर्जी जिला एवं सत्र न्यायाधीश दुर्ग नरायन सिंह ने सुनवाई के बाद खारिज कर दी। अभियोजन के अनुसार, सकरौरा ग्रामीण गांव में जमीन की रजिस्ट्री के बाद अभिलेखों में गाटा संख्या, रकबा और हिस्सेदारी बदलने का आरोप है।
इसके बाद वर्ष 2016 में दूसरे खातेदार की 4.62 एकड़ जमीन का फर्जी तरीके से दाखिल-खारिज करा लिया गया। विरोध करने पर मारपीट और धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। मामले की सुनवाई के बाद अदालत ने आरोपी को अग्रिम जमानत देने से इन्कार कर दिया।
नाबालिग से शादी करने के आरोपी को झटका
गोंडा। नाबालिग किशोरी को फुसलाकर ले जाने के आरोपी वीरपुर झलहिया निवासी अर्जुन सोनकर की जमानत अर्जी खारिज हो गई। त्वरित न्यायालय प्रथम के अपर सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार ने सुनवाई के बाद यह आदेश दिया। अभियोजन के अनुसार, 21 सितंबर को आरोपी किशोरी को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया था। बाद में दोनों पृथ्वीनाथ मंदिर के पास स्थित एक घर में रहे और शादी कर ली। अदालत ने पीड़िता के बयानों और शैक्षिक प्रमाणपत्र में दर्ज जन्मतिथि के आधार पर उसे नाबालिग माना। इसके बाद आरोपी की जमानत अर्जी खारिज कर दी। संवाद