{"_id":"6aeb701af049f211c209ca43","slug":"bcpms-removed-in-the-case-of-birth-certificates-gonda-news-c-100-1-slko1026-169316-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: जन्म प्रमाणपत्र के मामले में हटाए गए बीसीपीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: जन्म प्रमाणपत्र के मामले में हटाए गए बीसीपीएम
Wed, 04 Nov 2026 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 04 Nov 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला में प्रकाशित समाचार
गोंडा। जन्म प्रमाणपत्र जारी करने में नियमों की अनदेखी और गंभीर अनियमितताओं के मामले में सीएमओ ने बभनजोत सीएचसी के ब्लॉक कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर (बीसीपीएम) केसरी प्रसाद का तबादला कर दिया है। उन्हें तत्काल प्रभाव से सीएचसी हलधरमऊ भेजा गया है। जांच में आठ माह के दौरान जारी जन्म प्रमाणपत्रों और प्रसव रजिस्टर में दर्ज जन्म की संख्या में बड़ा अंतर मिला है।
अमर उजाला ने 24 अक्तूबर के अंक में 'बभनजोत सीएचसी में 1182 प्रसव, प्रमाणपत्र 3296 जारी हुए' शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने प्रकरण की दोबारा जांच कराई। जांच में सामने आया कि जनवरी से अगस्त तक बभनजोत सीएचसी से 3444 जन्म प्रमाणपत्र जारी किए गए, जबकि प्रसव रजिस्टर में केवल 1182 जन्म की प्रविष्टियां दर्ज थीं। जनवरी 2026 से जन्म-मृत्यु पंजीकरण का काम बीसीपीएम केसरी प्रसाद देख रहे थे।
निजी अस्पतालों की आईडी से भी जारी हुए प्रमाणपत्र
जांच में निजी अस्पतालों के नाम से प्रमाणपत्र जारी किए जाने का मामला भी सामने आया। इस अवधि में 1629 जन्म प्रमाणपत्र निजी चिकित्सालयों के नाम से जारी किए गए। जबकि सीएमओ कार्यालय ने 16 जनवरी को सभी रजिस्ट्रार को अपने क्षेत्र के निजी चिकित्सालयों की आईडी निष्क्रिय कराने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद इन आईडी से प्रमाणपत्र जारी किए गए।
विज्ञापन
इसके अलावा वर्ष 2021-22 और 2023 में विलोपित की जा चुकी जन्म प्रविष्टियों का दोबारा पंजीकरण कर प्रमाणपत्र जारी करने की बात भी सामने आई। जांच आदेश में इसे निर्धारित प्रक्रिया और सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना विलोपित डेटा का पुनः पंजीकरण करने की गंभीर अनियमितता बताया गया है।
कुछ अन्य सीएचसी के कर्मियों की भी जांच
सीएमओ डॉ. संतलाल पटेल ने बताया कि जन्म-मृत्यु पंजीकरण जैसे संवेदनशील कार्य में गंभीर लापरवाही और निर्धारित प्रक्रिया के उल्लंघन की बात सामने आई है। इसी आधार पर बभनजोत के बीसीपीएम केसरी प्रसाद को सीएचसी हलधरमऊ स्थानांतरित किया गया है। वहीं, पीएचसी रुपईडीह के ऑपरेटर अमित शुक्ला को खरगूपुर सीएचसी भेजा गया है। कुछ अन्य सीएचसी के कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।