{"_id":"6aeb6ef9058fedb6f7001cde","slug":"details-of-elected-panchayat-representatives-sought-gonda-news-c-100-1-gon1003-169287-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: पंचायत के निर्वाचित प्रतिनिधियों का ब्योरा तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: पंचायत के निर्वाचित प्रतिनिधियों का ब्योरा तलब
Wed, 04 Nov 2026 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 04 Nov 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का ब्योरा शासन ने तलब किया है। पंचायती राज निदेशालय ने सभी जिला पंचायत राज अधिकारियों को तीन दिन के भीतर छह निर्धारित प्रारूपों में सूचना उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। इसमें जिला पंचायत अध्यक्ष, सदस्य, ब्लॉक प्रमुख, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्यों का विवरण शामिल है।
प्रभारी जिला पंचायत राज अधिकारी जीडी जैन ने बताया कि शासन के निर्देश पर सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का विवरण निर्धारित प्रारूपों में तैयार कराया जाएगा। शासन ने प्रत्येक श्रेणी के जनप्रतिनिधियों के लिए अलग-अलग प्रारूप निर्धारित किए हैं। मंडलीय उपनिदेशकों को भी सभी जिलों के अधिकारियों से समन्वय कर निर्धारित समय में सूचना भिजवाने की जिम्मेदारी दी गई है। इससे जिला पंचायत से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का पूरा विवरण शासन के पास उपलब्ध हो सकेगा।