{"_id":"601adcc48ebc3ed2703162ac","slug":"65-thousand-poor-will-get-lump-sum-on-three-month-chinese-holi-gonda-news-lko5630353189","type":"story","status":"publish","title_hn":"65 हजार गरीबों को तीन माह की चीनी होली पर एकमुश्त मिलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
65 हजार गरीबों को तीन माह की चीनी होली पर एकमुश्त मिलेगी
विज्ञापन
गोंडा। होली से पहले जिले के 65 हजार गरीबों को तीन महीने की चीनी एक साथ मिलेगी। शासन ने जनवरी, फरवरी व मार्च माह की चीनी एक साथ देने का फैसला किया है। चीनी का वितरण कोटेदारों के माध्यम से पांच मार्च तक कराने का आदेश दिया गया है। चीनी का आवंटन भी विभाग को हो गया है। अब मार्च में अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को चीनी दिए जाने के लिए आवंटन किया होगा।
जिले की 1054 पंचायतों में अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को करीब चार साल से चीनी नही मिल रहा है। पहली बार एक साथ तीन महीने की चीनी दिए जाने का फैसला लिया गया है। इससे गरीबों के चेहरे खिल उठे हैं। पहले गरीबों को हर महीने एक किलो चीनी दिया जाता था।
लेकिन बाद में चीनी वितरण की प्रक्रिया ठप्प हो गई और चीनी का आवंटन भी नही हुआ। लॉकडाउन के दौरान एक-एक किलो चीनी गरीबों को मिला था। इसके बाद उम्मीद जगी थी कि शायद आगे भी चीनी मिले। लेकिन बाद में फिर चीनी बंद कर दिया गया लेकिन अब चीनी देने का फैसला हुआ है। जिससे गरीबों की होली की मिठास बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
शासन ने चीनी देने का फैसला सिर्फ अंत्योदय कार्ड धारकों के लिए ही लिया है। दो लाख के करीब बीपीएल कार्ड धारक भी जिले में हैं, लेकिन उन्हें चीनी नही मिल सकेगी। माना जा रहा है कि अंत्योदय कार्ड धारकों के लिए ही चीनी का आवंटन किया जा रहा है। इससे बीपीएल परिवारों को होली पर मायूस ही होना होगा।