{"_id":"65f5d8e46742a82ac50d45e1","slug":"631-lakh-board-copies-will-be-checked-in-the-district-gonda-news-c-100-1-gon1003-114445-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: जिले में जांची जाएगी 6.31 लाख बोर्ड कॉपियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: जिले में जांची जाएगी 6.31 लाख बोर्ड कॉपियां
Sat, 16 Mar 2024 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 16 Mar 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। जिले में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का शनिवार से मूल्यांकन शुरू हो गया। चार मूल्यांकन केंद्रों पर 6.31 लाख उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा। इसके लिए 2441 शिक्षक अलग-अलग विषयों के लगाए गए हैं। 16 से 31 मार्च के बीच उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा।
जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि शनिवार से फखरुद्दीन अली अहमद राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, शहीदे आजम सरदार भगत सिंह (टॉमसन) इंटर कॉलेज के अलावा स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज में मूल्यांकन शुरू किया गया। 31 मार्च तक 6,31,083 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाना है। इसमें हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की अलग-अलग उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 2441 शिक्षक लगाए गए हैं।
डायट प्राचार्य अतुल कुमार तिवारी को चारों मूल्यांकन केंद्रों का नोडल बनाया गया है। सीसीटीवी कैमरे से मूल्यांकन केंद्रों को जोड़ा गया है। कंट्रोल रूम के माध्यम से केंद्रों की निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
254 वरिष्ठ शिक्षकों को बनाया टोली प्रभारी
अधिकारियों ने बताया कि 254 वरिष्ठ शिक्षकों को टोली प्रभारी बनाया गया। मूल्यांकन के दौरान प्रत्येक शिक्षक (परीक्षक) को जिम्मेदार बनाया गया है। परीक्षकों के कार्यों पर वरिष्ठ शिक्षक नजर रख सकेगा। वहीं प्रत्येक केंद्र पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर परिवेक्षक लगाए गए हैं।