{"_id":"59d67b104f1c1ba1538b5cd7","slug":"61507228432-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक व बोलेरो भिड़ंत में बाप-बेटी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक व बोलेरो भिड़ंत में बाप-बेटी की मौत
Updated Fri, 06 Oct 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा-फैजाबाद मार्ग पर वकील कुआं के पास हुआ हादसा
वजीरगंज (गोंडा)। गोंडा-फैजाबाद मार्ग पर वकील कुआं के पास बुधवार की देर रात सड़क किनारे खड़ी ट्रक में बोलेरो जीप की हुई भिड़ंत में बाप-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बोलेरो चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के दौरान आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंचे डायल 100 के पुलिसकर्मियों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। उधर हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ट्रक को थाने लाकर सीज कर दिया है। मामले में थाना वजीरगंज में ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
थाना वजीरगंज क्षेत्र के साहिबापुर गांव के रहने वाले सूर्यनारायण सिंह अपनी गर्भवती बेटी सीमा का इलाज कराने के लिए बहू इंद्रा सिंह के साथ बुधवार की रात बोलेरो जीप से मुख्यालय स्थित एक नर्सिंग होम में गए थे। वहां इलाज कराने के बाद वह सभी देर रात घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
गोंडा-फैजाबाद मार्ग पर थाना वजीरगंज क्षेत्र के वकील कुआं के पास सड़क के किनारे मौरंग उतार रहे एक ट्रक से बोलेरो की भिड़ंत हो गई। भिड़ंत में बोलेरो में सवार सूर्यनारायण सिंह (55) उनकी गर्भवती बेटी सीमा सिंह (25) की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे में बोलेरो चालक पप्पू सिंह निवासी सहिबापुर (30) व सूर्यनारायण सिंह की बहू इंद्रा सिंह (32) गंभीर रुप से घायल हो गईं। हादसे के दौरान आस-पास के लोगों ने डायल 100 को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे डायल 100 के पुलिसकर्मियों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।
हादसे की सूचना पर पहुंची थाना वजीरगंज पुलिस ट्रक को थाने लाकर सीज कर दिया है। इस मामले में सूर्यनारायण सिंह के समधी रामकिशोर सिंह निवासी कोंडर ने थाना वजीरगंज में ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष वजीरगंज विनय कुमार सरोज ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
सीमा के गर्भ में पल रहे दो बच्चों की भी गई जान
कोंडर गांव के रहने वाले सीमा के श्वसुर रामकिशोर सिंह के मुताबिक दो साल पहले उन्होंने अपने बेटे मन्नू की शादी सीमा के साथ की थी। उन्होंने बताया कि सीमा गर्भवती थी और उसके गर्भ में दो बच्चे पल रहे थे। इस हादसे ने सीमा के साथ ही उसके गर्भ में पल रहे दो बच्चों की भी जान ले ली। मौत की सूचना मिलते ही सीमा के ससुराल व मायके में कोहराम मच गया।