फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   57,176 copies were checked in two days

दो दिनों में जांची गईं 57,176 कॉपियां

Mon, 25 Apr 2022 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
57,176 copies were checked in two days
गोंडा। यूपी बोर्ड परीक्षा की कॉपियों के मूल्यांकन में अब तेजी आ गई है। सोमवार को ही 30,582 कॉपियों का मूल्यांकन किया गया। पांचों केंद्रों पर छह लाख 12 हजार 837 कॉपियों की जांच होनी है। अब तक 57 हजार 176 कॉपियों का मूल्यांकन हो चुका है। अब सात दिनों में पांच लाख 55 हजार से अधिक कॉपियों का मूल्यांकन होना है। डीआईओएस राकेश कुमार ने बताया कि कॉपियों के मूल्यांकन में तेजी आ रही है।
विज्ञापन

उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की स्थिति पहले दिन बहुत खराब रही। परीक्षकों ने ड्यूटी ही नहीं की। जीआईसी में 233 परीक्षकों में से 85 परीक्षक ही ड्यूटी पर आए। यहां 9,577 कॉपियों की जांच हुई। जीजीआईसी में 277 परीक्षकों में से महज 128 आए, यहां 10,035 कॉपियों का ही मूल्यांकन हो सका। शहीदे आजम भगत सिंह इंटर कॉलेज में 357 परीक्षकों में से 189 ही ड्यूटी पर आए और सिर्फ 13,544 कॉपियों को ही जांचा गया।
विज्ञापन

श्री गांधी रेलवे इंटर कॉलेज में 441 परीक्षकों में से 254 ही ड्यूटी पर आए और सिर्फ 16,147 की ही जांच हो सकी। इसी तरह जिगर मेमोरियल इंटर कॉलेज में 372 परीक्षकों में से 156 ने मूल्यांकन किया। यहां 7,873 कॉपियों का ही मूल्यांकन हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा की कॉपियों के मूल्यांकन में लापरवाही बरतने वाले परीक्षकों का वेतन रोकने का आदेश कर दिया गया है। ड्यूटी न करने पर वेतन नहीं मिलेगा।
-राकेश कुमार, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed