फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   55 hundred poors will found Indira Awas

55 सौ गरीबों को मिलेंगे इंदिरा आवास

Mon, 14 Sep 2015 11:59 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 14 Sep 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन

अंतिम चयन के बाद लाभार्थियों के खातों में सीधे दो किस्तों में धनराशि भेजी जाएगी। जिले के सभी 667 ग्राम पंचायतों में लाभार्थियों की चयनित सूची का सत्यापन कराने के लिए ग्राम पंचायत सचिवों को निर्देश दिया गया है। 

विज्ञापन

शासन द्वारा चयनित लाभार्थियों को राशि देने के लिए 38.5 करोड़ रुपये का प्रस्ताव मंजूर किया गया है। सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद लाभार्थियों के खातों में सीधे धनराशि भेजी जाएगी।

विज्ञापन

ये बातें पीडी वीरेन्द्र कुमार यादव ने सोमवार को विकास भवन स्थित कार्यालय में इंदिरा आवास योजना के तहत लाभार्थियों के चयन प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि शासन स्तर से वर्ष 2015-16 में जिले के 55 सौ गरीबों को इंदिरा आवास योजना का लाभ दिलाने के लिए 38 करोड़ 50 लाख रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी गई है। चयनित प्रत्येक लाभार्थी को 70 हजार रुपये आवास निर्माण के लिए दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सभी चयनित लाभार्थियों को दो किस्तों में 35-35 हजार रुपये की धनराशि सीधे खातों में शासन द्वारा भेजी जाएगी। जिले के सभी 667 ग्राम पंचायतों में लाभार्थियों का चयन का सत्यापन कराया जा रहा है। 


सभी ग्राम पंचायत सचिवों को सत्यापन की प्रक्रिया शीघ्र पूरा कराने का निर्देश दिया गया है। सत्यापन के दौरान चयनित सभी लाभार्थियों को बैंक अकाउंट नंबर के साथ-साथ बीपीएल सूची का प्रमाण पत्र और ग्राम पंचायत द्वारा जारी निवास प्रमाण पत्र भी देना अनिवार्य होगा। 


सभी नौ ब्लॉकों के बीडीओ को ग्राम पंचायत सचिवों द्वारा सत्यापित सूची प्रमाणित कर परियोजना निदेशक कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। परियोजना निदेशक कार्यालय में सत्यापित सूची की जांच-पड़ताल करके शासन को भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed