फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर तत्काल दर्ज कराएं एफआईआर-प्रेक्षक

आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर तत्काल दर्ज कराएं एफआईआर-प्रेक्षक

Tue, 23 Apr 2019 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर तत्काल दर्ज कराएं एफआईआर-प्रेक्षक
आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर केस दर्ज कराएं: प्रेक्षक
विज्ञापन


गोंडा। आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। जो भी टीमें निगरानी के लिए लगाई गई हैं उनके प्रभारी अत्यन्त गंभीरता से निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन कराएं अन्यथा उन्हें भी संलिप्त मानते हुए उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

निर्वाचन आयोग को भी उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए भेजा जाएगा। सभी एफएसटी, वीवीटी एवं एसएसटी टीमों को तत्काल युद्धस्तर पर सक्रिय कर दिया जाय। पुलिस बल लगातार फ्लैग मार्च करे और अपराधी तत्वों केे खिलाफ एक्शन लिया जाय।
विज्ञापन


यह निर्देश कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में गोंडा व कैसरगंज लोक सभा के सामान्य प्रेक्षकों, व्यय प्रेक्षक कैसरगंज तथा पुलिस प्रेक्षक ने जिला निर्वाचन अधिकारी तथा अन्य अधिकारियों के साथ चुनाव तैयारियों की समीक्षा में दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटन के बाद प्रेक्षकों ने सभी टीमों के प्रभारियों के साथ बैठक कर निर्वाचन आयोग के निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन कराने व स्वतंत्र एव निष्पक्ष चुनाव कराने के स्पष्ट निर्देश दे दिए हैं।

गोंडा के सामान्य प्रेक्षक राजेन्द्र निम्बालकर, कैसरगंज के सामान्य प्रेक्षक मधुकर अरदद, कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र के व्यय प्रेक्षक कुनाल अनुज तथा पुलिस प्रेक्षक वीरेन्द्र मिश्रा ने डीएम डॉ. नितिन बंसल, एसपी आरपी सिंह तथा सभी वरिष्ठ अधिकारियों, आरओ, एआरओ, ईआरओ व टीमों के नोडल अधिकारियों के साथ बैठक कर चुनाव तैयारियों का जायजा लिया।


प्रेक्षक ने बारी-बारी से सभी नोडल अधिकारियों से उनके दायित्वों ओर अब तक उनके द्वारा क्या कार्रवाई की, जानकारी ली।

उन्होंने कहा कि आयोग के निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन कराया जाना है और जो भी प्रत्याशी ऐसा न करेें उनके खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कराई जाय।

वरना मामला यदि उनके संज्ञान में आएगा तो वे संबंधित अधिकारी के खिलाफ भी एक्शन लेंगे। उन्होंने कहा कि जो भी मतदान कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है उनसे प्रमाणपत्र लिया जाए कि उन्होंने प्रशिक्षण पूरी तरह सेे प्राप्त कर लिया है और निर्वाचन के दौरान कोई गलती नहीं करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed