फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   जालसाजों ने मजदूर के खाते से उड़ाए 37 हजार

जालसाजों ने मजदूर के खाते से उड़ाए 37 हजार

Sun, 03 Dec 2017 12:02 AM IST
Updated Sun, 03 Dec 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
जालसाजों ने मजदूर के खाते से उड़ाए 37 हजार

विज्ञापन
जालसाजों ने मजदूर के खाते से उड़ाए 37 हजार

तरबगंज गोंडा। साइबर अपराधियों ने अपने को बैंककर्मी बताकर एक मजदूर की प्त्नी से उसका आधार कार्ड नंबर व एटीएम का नंबर मांग लिया और मजदूर के खाते से 37 हजार रुपये उड़ा दिए।

मोबाइल पर आए मैसेज से उसे रुपये उड़ाए जाने की जानकारी हुई। इस मामले में पीड़ित मजदूर ने थाने पर अज्ञात जालसाजों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने जांच के लिए इस मामले को आईटी सेल को सौंप दिया है।
विज्ञापन


तरबगंज थाना क्षेत्र के बेलसर ब्लाक के वैश्यपुरवा गांव का रहने वाला बबलू मजदूरी कर अपना जीवन यापन करता है। बबलू के मुताबिक उसने अपना बचत खाता रगडग़ंज के स्टेट बैंक की शाखा में खोल रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सप्ताह पहले उसने बैंक खाते को आधार से लिंक कराने के लिए अपना आधार नंबर बैंक में जमा किया था। बबलू ने बताया कि शनिवार को उसके मोबाइल पर एक फोन आया था। फोन उसकी पत्नी ने रिसीव किया। फोन करने वाले ने अपने आपको बैेंक का कर्मचारी बताते हुए उसकी पत्नी को आधार लिंक न होने की बात बताई और उससे बबलू का आधार नंबर दोबारा मांगा।

पत्नी ने फोन करने वाले को बैंक का कर्मचारी समझकर आधार नंबर बता दिया। इसके बाद फोनकर्ता ने उससे बबलू के एटीएम का पिन भी मांग लिया। इन नंबरों को हासिल करने के बाद अपराधियों ने ऑनलाइन शांपिंग के जरिए बबलू के बैंक खाते से 37 हजार रुपये उड़ा लिए। खाते से रुपया निकलते ही बबलू के मोबाइल पर मैसेज आ गया।

मैसेज देखकर उसकी पत्नी के होश उड़ गए और उसने बबलू को रुपये निकाले जाने की जानकारी दी। इसके बाद बबलू बैंक पहुंचा और रुपये के बाबत पूछताछ की तो बैंक कर्मियों ने उसे साइबर अपराधियों के कारनामों की जानकारी दी। इसके बाद बबलू ने अपने एटीएम को ब्लाक करा दिया।


इस मामले में बबलू ने अज्ञात साइबर अपराधियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। थानाध्यक्ष मनीष ने बताया कि मामला साइबर अपराध से जुड़ा है इसलिए इस मामले को जांच के लिए आईटी सेल को स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed