फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   50 lakh rupees defrauded in the name of land

Gonda News: जमीन के नाम पर 50 लाख की ठगी

Sun, 26 Oct 2025 11:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
50 lakh rupees defrauded in the name of land
नवाबगंज। जमीन दिलाने के नाम पर गोरखपुर निवासी ऋषिकेश वर्मा से करीब 50 लाख रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपियों ने न सिर्फ फर्जी कागजात तैयार कर कई बार पंजीकरण कराया, बल्कि रकम लौटाने और कानूनी कार्रवाई की मांग पर पीड़ित को अपहरण और हत्या की धमकी तक दे दी।
विज्ञापन


ऋषिकेश ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उनकी जान-पहचान गोंडा जिले के अजय कुमार सिंह से थी। अजय और उसके साथी अनिल सिंह, वीर बहादुर सिंह, दिनेश सिंह, ओम प्रकाश पांडेय, छोटे लाल यादव, जितेंद्र सिंह, योगेश सोनी, सुरेंद्र पाठक, मालती देवी, तिलकराम, दुरपता और सीताराम ने उन्हें जमीन दिलाने का झांसा दिया। आरोपियों ने फर्जी कागजात बनवाकर पीड़ित को भरोसा दिलाया और दबाव बनाया कि सौदा तुरंत कर लें। पीड़ित के अनुसार, पांच अप्रैल, 15 अप्रैल और एक मई 2025 को उप-निबंधक तरबगंज व सदर गोंडा कार्यालय में पंजीकृत दस्तावेज भी बनवाए गए, जो बाद में फर्जी साबित हुए। आरोपियों ने नकद और बैंक खाते के माध्यम से लगभग 50 लाख रुपये हड़प लिए।
विज्ञापन


जब ऋषिकेश ने रकम और जमीन के बारे में बात की, तो आरोपी एक जून 2025 को दोपहर में गोरखपुर पहुंचे और धमकी दी कि हमने दो हत्याएं की हैं। तुम्हारा भी वही हाल होगा। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed