{"_id":"609d2cee8ebc3e7c18237f81","slug":"50-lakh-oxygen-plant-1-crore-projector-gonda-news-lko5779370199","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 लाख से आक्सीजन प्लांट व एक करोड़ स्कूलों में प्रोजेक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 लाख से आक्सीजन प्लांट व एक करोड़ स्कूलों में प्रोजेक्टर
विज्ञापन
गोंडा। आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य देने के साथ ही शिक्षा में सुधार के लिए गौरा विधायक प्रभात वर्मा ने एक सकारात्मक कदम उठाया है। इसके तहत विधायक निधि की पाई पाई को स्वास्थ्य व शिक्षा पर खर्च कर बेहतर बनाने का जज्बा दिखाया गया है।
उन्होंने गौरा क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आक्सीजन प्लांट के लिए विधायक निधि से 50 लाख का बजट जारी किया है। साथ ही एक करोड़ की बजट राशि से सरकारी स्कूलों में प्रोजेक्टर लगवाने की संस्तुति की गयी है। ताकि आने वाले दिनों में बच्चों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा मिल सके।
कोरोना संकट के इस दौर में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के साथ ही आक्सीजन व जरूरी दवाओं के लिए भटकना पड़ रहा है। गौरा क्षेत्र जिले से काफी दूर है और यहां तक आने में मरीजों को दिक्कत होती है।
विज्ञापन
ऐसे में गौरा विधायक प्रभात वर्मा ने सीएचसी बभनजोत में आक्सीजन प्लांट व दवाओं के लिए विधायक निधि से 50 लाख रूपए का बजट खर्च करने की संस्तुति की है। इसके अलावा विधायक निधि के अवशेष एक करोड़ का बजट भी सरकारी स्कूलों में प्रोजेक्टर लगाने के लिए खर्च करने को देने की संस्तुति की गयी है।
सीडीओ को लिखे पत्र में विधायक ने कहा है कि आने वाले दिनों में स्कूलों में बेहतर शिक्षा बच्चों को मिल सके, इसके लिए अभी से कार्य तय किया गया है। जिससे समय से कार्य पूरे हो सकें।