{"_id":"dfb34ce92154d854d84012a150d0cd93","slug":"4755-people-s-filing-the-form-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों ने दाखिल किया परचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों ने दाखिल किया परचा
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर तहसील क्षेत्र के पांच ब्लॉकों पर पहले दिन गुरुवार को प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 4755 लोगों ने परचा दाखिल किया। दूसरे चरण में विकास खंड झंझरी, पंडरीकृपाल, रुपईडीह, इटियाथोक व मुजेहना में प्रधान व सदस्य पद के लिए नामांकन को को लेकर गहमागहमी रही। इन ब्लॉकों पर शुक्रवार को भी नामांकन किया जाएगा।
गोंडा सदर तहसील क्षेत्र के झंझरी, पंडरीकृपाल, रूपईडीह, इटियाथोक व मुजेहना ब्लॉक में कुल ग्राम प्रधान पद के 341 व ग्राम पंचायत सदस्य पद के 4219 पदों के लिए चुनाव होना है।
इसके लिए गुरुवार को ब्लॉकों में नामांकन करने को लेकर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। कई उम्मीदवार अपना टैंपो हाई दिखाने के लिए अपने खास सिपहसालारों के अलावा क्षेत्र के लोगों को लेकर आए थे।
विज्ञापन
ज्यादातर उम्मीदवार नामांकन करने तो काफी ठाठबाठ से लग्जरी वाहनों से आए थे। पहले नामांकन करने को लेकर न्याय पंचायतवार लगी लाइनों में लोगों ने धक्कामुक्की भी की।
झंझरी ब्लॉक में आरओ एसके, मुजेहना में आरओ ओपी उपाध्याय, रूपईडीह में आरओ धनंजय सिंह, इटियाथोक के आरओ आरपी यादव व पंडरी कृपाल में राघवेंद्र सिंह के समक्ष लोगों ने अपनी उम्मीदवारी का नामांकन पत्र प्रस्तुत किया।
पंचायत चुनाव में तृतीय चरण का नामांकन 21 नवंबर से शुरू हो रहा है। सुबह आठ बजे से शुरू होकर शाम को चार बजे तक चलेगा।
मनकापुर तहसील क्षेत्र के तीन ब्लॉकों मनकापुर, छपिया व बभनान ब्लॉक के 224 ग्राम प्रधान व 2742 ग्राम पंचायत सदस्यों का चुनाव होना है।
इन ब्लॉक पर नामांकन प्रक्रिया 21 व 23 नवंबर को होगी। गुरुवार को मनकापुर, बभनजोत व छपिया ब्लॉक में प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य पद के 1879 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।