फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   447 complaints resolved at consumer service camp

Gonda News: उपभोक्ता सेवा शिविर में 447 शिकायतों का निस्तारण

Thu, 06 Aug 2026 09:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 06 Aug 2026 09:02 PM IST
विज्ञापन
447 complaints resolved at consumer service camp
गोंडा। उपभोक्ता सेवा शिविर में छठे दिन चारों जिलों में 72 स्थानों पर 447 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शिविर में बिल संशोधन, नया कनेक्शन, लोड वृद्धि, श्रेणी परिवर्तन, मीटर संबंधी शिकायतों के साथ डिजिटल भुगतान और यूपीपीसीएल स्मार्ट एप के उपयोग के प्रति भी उपभोक्ताओं को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

बिजली वितरण मंडल गोंडा में 27 स्थानों पर आयोजित शिविरों में 153 शिकायतें आईं। 142 का निस्तारण किया गया। इनमें 53 शिकायतें गलत बिलिंग और 22 मीटर से संबंधित थीं। शिविरों के माध्यम से 14.89 लाख रुपये का राजस्व भी प्राप्त हुआ।
विज्ञापन

बिजली वितरण मंडल बहराइच में 26 स्थानों पर लगे शिविरों में 145 शिकायतें मिलीं, जिनमें 134 का मौके पर निस्तारण किया गया। इनमें 48 शिकायतें गलत बिलिंग और 20 मीटर संबंधी थीं। यहां 9.63 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

बलरामपुर और श्रावस्ती जिलों में 19 स्थानों पर आयोजित शिविरों में 185 शिकायतें मिलीं, जिनमें 171 का निस्तारण किया गया। इनमें 89 शिकायतें गलत बिलिंग और पांच मीटर से संबंधित थीं। इन शिविरों से 9.97 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।

मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ ने बताया कि अगस्त माह भर उपभोक्ता सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने उपभोक्ताओं से शिविरों का लाभ उठाने और विद्युत संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए कंट्रोल रूम या टोल फ्री नंबर 1912 पर संपर्क करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed