फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   4379 The fate of the contenders will be imprisoned in the ballot box

4379 बैलेट बाक्स में कैद होगी दावेदारों की किस्मत

Fri, 09 Apr 2021 09:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 09:34 PM IST
विज्ञापन
4379 The fate of the contenders will be imprisoned in the ballot box
गोंडा में तैयार किए जा रहे बैलेट बाक्स। - फोटो : GONDA
गोंडा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 5 हजार हजार बैलेट बाक्सों की जरूरत होगी। जिसमें से 4379 बैलेट बाक्सों में मतपत्र रखे जाएंगे। 4379 बूथों पर एक-एक बैलेट बाक्स में वोट पड़ेंगे। इसके अलावा रिजर्व में भी बाक्स रहेंगे, जिससे जरूरत पड़ने पर बूथों को उपलब्ध हो सकें। 166 सेक्टर मजिस्ट्रेटों के पास भी एक-एक अतिरिक्त बाक्स रहेंगे। जिससे कोई जरूरत हो तो तत्काल उसे पहुंचाया जा सके।
विज्ञापन

लोकसभा और विधानसभा चुनाव ईवीएम से होने के कारण बैलेट बाक्स ही जरूरत अब सिर्फ पंचायत चुनाव में ही होती है। इस बार एक साथ चुनाव होने पर 5 हजार और बैलेट बाक्स की जरूरत होगी। जिले के 1204 पंचायतों के प्रधान पदों, 1612 क्षेत्र पंचायत सदस्य पदों, 15410 सदस्य ग्राम पंचायतों और 65 सदस्य जिला पंचायतों के पदों पर होने वाले चुनाव में बैलेट बाक्स का उपयोग होगा। फिलहाल कई स्थानों पर ग्राम पंचायत सदस्यों के चुनाव ही नही है।
विज्ञापन

इनकी संख्या पांच हजार से अधिक वार्डों में है, जहां से किसी ने पर्चा ही नही भरा है। जिले में 4379 बूथों पर मतदान होना है। इसके अलावा रिजर्व में भी बैलेट बाक्स रखे जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक अनुुमान के अनुसार 5 हजार बैलेट बाक्स चुनाव कराने के लिए चाहिए। निर्वाचन विभाग बैलेट बाक्सों को सुरक्षित करने के साथ ही दुरुस्त करके ब्लाकों पर भेज चुका है। मतपत्र भी भेजे जा चुके हैं, पोलिंग पार्टियों की रवानगी 16 ब्लाकों से 18 को होंगे। उसी दिन बैलेट बाक्स व मतपत्र मतदान कर्मियों को दिए जाएंगे।
पंचायत निर्वाचन में एक करोड़ 8 लाख के करीब बैलेट की जरूरत जिले में हैं, जो आ गए हैं। सदस्य ग्राम पंचायत के लिए 27.11 लाख मतपत्र मिले। प्रधान पद के लिए 27.05 मतपत्र आवंटित हुए हैं। बीडीसी के लिए भी 27.09 लाख मतपत्र का आवंटन हुआ है।
सदस्य जिला पंचायत पद के लिए 26.99 लाख मतपत्र का उपयोग होगा। इससे चुनाव की तैयारी पूरी हो गई है। ग्राम पंचायत सदस्य, प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव एक साथ होने का अनुमान है। चुनाव में प्रधान पद के लिए हरे रंग का मतपत्र प्रयोग किया जाएगा।

ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए सफेद रंग का मतपत्र होगा। क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए नीले रंग का तो जिला पंचायत सदस्य पद के लिए गुलाबी रंग का बैलेट पेपर प्रयोग किया जाएगा। 4195 बूथों पर 18 हजार के करीब त्रिस्तरीय पंचायत से जुड़े पदों पर इस बार एक साथ चुनाव कराने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed