{"_id":"5b423fcb4f1c1bc2248b52e9","slug":"41531068363-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को कराना होगा आन लाइन रजिस्ट्रेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को कराना होगा आन लाइन रजिस्ट्रेशन
Updated Sun, 08 Jul 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रवेश के लिएकराना होगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
गोंडा। डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय ने पहली बार ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के माध्यम से छात्र छात्राओं के प्रवेश से लेकर परीक्षा फार्म, प्रवेश-पत्र, मार्कशीट व डिग्री तक की व्यवस्था इस सत्र से लागू किया गया है।
विद्यार्थियों को प्रवेश के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर पहले रजिस्ट्रेशन कराना होगा। जिस पर उन्हें 10 नंबर का यूनिक कोड मिलेगा। यूनिक कोड के मुताबिक विद्यार्थियों को महाविद्यालयों में प्रवेश मिलेगा।
विश्वविद्यालय के कुल सचिव प्रो. एसएन शुक्ल ने सत्र 2018-19 के प्रवेश को लेकर विवेकानंद सभागार में मई माह में ही ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया को लेकर महाविद्यालय विकास परिषद की एक बैठक कर व्यवस्था लागू करने की जानकारी दी थी।
विज्ञापन
जिसे विश्वविद्यालय अंतर्गत आने वाले सभी 631 महाविद्यालयों ने ऑनलाइन प्रक्रिया चालू कर दिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि कुछ महाविद्यालय के शिक्षकों का डाटा सत्यापित न करने व अखिल भारतीय उच्चतर सेवा सर्वेक्षण में भाग न लेने के आरोप में 201 कॉलेजों की आईडी ब्लॉक कर दी गई है।
अब इन महाविद्यालयों में छात्रों की प्रवेश प्रक्रिया पर रोक लगा दी गई है। आचार्य नरेंद्र देव किसान पीजी कॉलेज बभनान के प्राचार्य डॉक्टर प्रभाकर मिश्र ने बताया कि इस सत्र से बीए, बीएससी, बीकॉम, एमकॉम प्रथम वर्ष में प्रवेश पाने के लिए विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन कराना होगा।
इसके बाद यूनिक कोड के माध्यम से छात्र छात्राओं को मेरिट व मौखिक ज्ञान के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। यह प्रक्रिया दो जुलाई से प्रारंभ कर दी गई है।
उन्होंने बताया कि यूनिक कोड पर विद्यार्थियों का सारा डाटा फीड होगा और उसी के माध्यम से आगे परीक्षा फार्म भी भरना होगा। तब उन्हें प्रवेश पत्र मिलेगा। इसके बाद यूनिक कोड से ही मार्कशीट व डिग्री भी प्राप्त होगी।