{"_id":"5a15a2cb4f1c1b9e678bd3ae","slug":"41511367371-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परसपुर लाइव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परसपुर लाइव
Updated Wed, 22 Nov 2017 09:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विकास की उम्मीद में पहली दफा ही फर्स्ट क्लास पास हुआ परसपुर
गोंडा। परसपुर को नगर पंचायत का दर्जा मिलने पर जो उत्साह कस्बे के लोगों ने दिखाया था वह बुधवार को नगर पंचायत के चुनाव में हकीकत में बदल गया। विकास की उम्मीद लगाए बैठे मतदाताओं ने नगर पंचायत के चुनाव में जमकर वोट किया।
बुजुर्ग, युवा या फिर व्यापारी हर तबके के लोगों ने लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी दिखाते हुए नगर पंचायत के तोहफे को सिर माथे पर लिया। मतदाताओं के इस उत्साह के बदौलत परसपुर अपने पहले ही चुनाव में फर्स्ट क्लास पास से हुआ। परसपुर में करीब 65 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
नवंबर 2016 में नगर पंचायत का दर्जा मिलने के बाद यहां के लोगों ने विकास की जो उम्मीद संजोई थी उस उम्मीद को पूरा करने के लिए बुधवार को नगर के मतदाताओं ने पूरा जोर लगा दिया। नगर पंचायत के गठन के बाद पहली बार अपने नगर की सरकार चुनने के लिए लोग सुबह से ही बेहद उत्साहित नजर आए।
विज्ञापन
अपनी सरकार चुनने को लेकर मतदाताओं में खासा जोश दिखा। मतदान के लिए सुबह से लोग पोलिंग बूथाें पर पहुंच चुके थे। परसपुर, आंटा व चरहुंआ ग्राम पंचायत को मिलाकर बनाए गए 15 वार्डों के मतादाताओं ने लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग लिया और अपनी सरकार चुनने के लिए मतदान किया। परसपुर के 11923 मतदताओं में से 65 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया और पहले ही प्रयास में परसपुर को फर्स्ट क्लास पास होने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
मतदान केंद्र-तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज
गोंडा। परसपुर के तुलसी स्मारक इंटर कालेज पर मतदान के लिए दो पोलिंग बूथ बनाए गए थे। दोनों ही बूथों पर सुबह से ही मतदाताओं की भीड़ लगी हुई थी। पहली बार हो रहे नगर पंचायत के चुनाव को लेकर लोगों में खासा उत्साह था। यहां मतदान करने आए रज्जब अली, सुमित्रा व नाजिया ने उम्मीद जताई कि इससे क्षेत्र का विकास तेजी से हो सकेगा।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय परसपुर
गोंडा। पूर्व माध्यमिक विद्यालय परसपुर पर मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह दिखा। यहां भी दो बूथ बनाए गए थे। दोनों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगी हुई थी। महिलाओं में इस चुनाव को लेकर कुछ अधिक ही उत्साह दिखा।
इस बूथ पर बुजुर्ग मतदाता भी वोट डालने में पीछे नहीं रहे। कस्बे के 85 वर्षीय परमानंद मिश्रा व उनकी पत्नी श्रीमती अपने नाती चंदन के साथ ठेले पर बैठकर मतदान के लिए पहुंचे। मतदान के बाद परमानंद ने उम्मीद जताई कि नगर पंचायत बनने के बाद क्षेत्र का विकास हो सकेगा।
प्राथमिक विद्यालय आंटा
गोंडा। प्राथमिक विद्यालय आंटा में बनाए गए मतदान केंद्र पर भी दो बूथ बनाए गए थे। यहां मतदाताओं में उत्साह के साथ गहमागहमी भी दिखी। वोटरों को रिझाने के लिए प्रत्याशी भी अपना पूरा दमखम लगाते दिखे। इसी लेकर दो लोगों में तकरार भी हुई।
हांलाकि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों व सुरक्षा बल के जवानों ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। नोकझोंक की सूचना पर एसडीएम करनैलगंज नन्न्हेलाल व सीओ कृष्णचंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे। इस मतदान केंद्र पर भी वोटरों ने जमकर वोट किया।
रात भर अंधेरे में रहे मतदान कर्मी
गोंडा। परसपुर के पूर्व विद्यालय परसपुर प्रथम में चुनाव के लिए पहुंची पोंलिग पार्टी को स्कूल के प्रधानाध्यापक की लापरवाही के कारण पूरी रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी। स्कूल के प्रधानाध्यापकों को स्कूल में मौजूद रहने का निर्देश दिया गया था मगर यहां के प्रधानाध्यापक हरिकिशोर सिंह स्कूल में ताला लगाकर गायब हो गए।
पोलिंग पार्टी के लोग उन्हें फोन मिलाते रहे मगर वह स्कूल नहीं पहुंचे। इस लापरवाही से मतदान कर्मियों को दूसरे व्यक्ति से गैस सिलेंडर मांग कर रोशनी की व्यवस्था करनी पड़ी। सुबह मतदान केंद्र पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने इसकी सूचना जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को दी। बावजूद इसके प्रधानाध्यापक मौके पर नहीं पहुंचे।