{"_id":"6789433cc459d1cd3f0a7337","slug":"40-street-vendors-will-get-platform-in-the-first-phase-gonda-news-c-100-1-slko1026-130983-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: पहले चरण में 40 पटरी दुकानदारों को मिलेगा प्लेटफॉर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: पहले चरण में 40 पटरी दुकानदारों को मिलेगा प्लेटफॉर्म
Thu, 16 Jan 2025 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 16 Jan 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
बड़गांव (गाेंडा)। शहर के पटरी दुकानदारों के लिए राहत भरी खबर है। शहर में तीन वेंडिंग जोन विकसित किए जा रहे हैं। पहले चरण में 40 पटरी दुकानदारों के लिए प्लेटफार्म बनाए जा रहे हैं।
सिंचाई विभाग के पास बनने वाले 40 प्लेटफॉर्म का निर्माण शुरू कराया जा चुका है। इसे मॉडल वेडिंग एरिया के रूप में विकसित किया जाएगा। 105 में से पहले चरण में 40 प्लेटफॉर्म बनने हैं, जिसके लिए नगरपालिका ने आवेदन आमंत्रित किए हैं। स्टेशन रोड पर सिंचाई विभाग डाक बंगले के बगल 40 प्लेटफॉर्म, गांधी पार्क की बाउंड्री पर 34 प्लेटफॉर्म और गुरुनानक चौकी के पास नेकी की दीवार के बगल 31 पटरी दुकानदारों के लिए प्लेटफॉर्म बनने हैं।
बृहस्पतिवार को पालिका सभागार में आयोजित विक्रेता समिति की बैठक में इसको लेकर रणनीति पर चर्चा की गई। इसमें निर्माणाधीन 40 प्लेटफॉर्म के आवेदकों को सबसे पहले आवंटन देने की तैयारी की गई। बैठक में अधिशासी अधिकारी संजय मिश्रा, कर निर्धारण अधिकारी रत्नेश यादव, आरआई राधा किशन, सीओ सिटी, समिति के सदस्य व्यापारी नेता आदित्य पाल, भूपेंद्र आर्या, शिव प्रकाश सोनी, आजम खान, भानु सिंह मौजूद रहे।