फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   391 sack official grain caught by the police

पुलिस ने पकड़ा 391 बोरी सरकारी अनाज

Thu, 04 Aug 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
अमर उजाला/बलरामपुर Updated Thu, 04 Aug 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
391 sack official grain caught by the police
पकड़ा गया ट्रक - फोटो : अमर उजाला
नगर कोतवाली क्षेत्र के भगवतीगंज औद्योगिक एरिया के निकट स्थित गनेशपुर गांव से गुरुवार को पुलिस ने ट्रक तथा गोदाम में रखा 391 बोरी अनाज बरामद किया है। बरामद अनाज में गरीबों को बांटा जाने वाला 291 बोरी गेहूं तथा 100 बोरी चावल शामिल है। जिला पूर्ति अधिकारी ने गोदाम तथा ट्रक को सीज कर माल जब्त कर लिया है। इस मामले में दो लोगों के खिलाफ नगर कोतवाली में ईसी एक्ट तथा अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कराया गया है। 
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को गनेशपुर गांव स्थित गोदाम में एक ट्रक से अनाज उतारा जा रहा था। मामले की खबर मीडिया कर्मियों को मिली। इस पर मीडियाकर्मी मौके पर पहुंचकर फोटो खींचने लगे। मौके पर पहुंचे व्यापारी मीडिया कर्मियों से उलझ गए।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि व्यापारियों ने एक मीडियाकर्मी के साथ मारपीट भी की। मामले की सूचना पाकर मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक एसके राय दलबल के साथ पहुंच गए। एएसपी ने मौके पर जिला पूर्ति अधिकारी बृजेश कुमार मिश्रा को बुलाया। छानबीन के दौरान गोदाम में 146 बोरी सरकारी गेहूं, इलेक्ट्रॉनिक कांटा व अन्य सामान बरामद हुआ। डीएसओ ने गोदाम को सील कर दिया। मौके पर मिले ट्रक को अनाज सहित नगर कोतवाली लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रक में 145 बोरी सरकारी गेहूं व 100 बोरी सरकारी चावल बरामद हुआ। डीएसओ ने बताया कि यह गोदाम भगवतीगंज के व्यापारी प्रवीण कुमार अग्रवाल का है। गल्ला व्यवसायी घनश्याम मौर्या ने गोदाम को किराए पर लिया है। डीएसओ ने नगर कोतवाली में गल्ला व्यवसायी घनश्याम मौर्या तथा गोदाम मालिक प्रवीण कुमार अग्रवाल के खिलाफ ईसी एक्ट व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कराया है। डीएसओ ने बताया कि बरामद अनाज को मार्केटिंग इंस्पेक्टर की अभिरक्षा में दे दिया गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed