फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   36 ineligible people gave lease

36 अपात्र लोगों को दे दिया पट्टा

Sat, 08 Oct 2016 10:59 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Sat, 08 Oct 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
तरबगंज तहसील क्षेत्र में बड़ा भूमि घोटाला सामने आया है। एडीएम की जांच में तहसील कर्मियों की मिलीभगत से 36 अपात्रों को कीमती भूमि का पट्टा दिये जाने का खुलासा हुआ है। एसडीएम तरबगंज ने जांच कर मामले की रिपोर्ट कार्रवाई के लिए डीएम को भेजी है। एसडीएम की रिपोर्ट के बाद क्षेत्र के भूमि माफिया में खलबली मच गई है। 
विज्ञापन


तरबगंज तहसील की ग्राम पंचायत रेतादल स्थित करीब 90 बीघा जमीन पर भूमाफिया की नजर थी। उन्होंने तरबगंज तहसील के कुछ कर्मचारियों से मिलीभगत कर उन्हें भूमि घोटाले के खेल में शामिल किया। इसके बाद इलाके के कई अपात्रों को कीमती जमीन पट्टे पर आवंटित कर दी। जबकि इससे पहले आवंटन का मामला हाईकोर्ट में लंबित है।
विज्ञापन


इस नए आवंटन का जब लोगों को पता चला तो इसकी शिकायत डीएम से की। डीएम ने मामले की जांच एसडीएम राम सजीवन मौर्या को सौंपी। एसडीएम ने मामले की जांच की तो चौंकाने वाली बात सामने आई। जमीन का आवंटन ऐसे लोगों के नाम कर दिया गया जो नौकरी पेशा के अलावा बड़े कारोबारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम ने जांच में 36 लोगों को अपात्र पाया है, जिसकी रिपोर्ट डीएम को भेजी है। इस रिपोर्ट में जिन जिन्हें अपात्र ठहराया गया है, उनमें निशा, रमेश, रंजना, ऊषा देवी, सांवला देवी, मायावती, रेनू, मालती, उर्मिला, गुलाबा, बैभव, नीलेश, पुष्पा, रामकुमार, बीना, दुलारी, हनुमान लली, बिंदू, अमित कुमार, सरिता, शिखा व रीमा का नाम शामिल है।


एसडीएम तरबगंज राम सजीवन मौर्या ने कहा कि कुछ लोगों ने मिलकर फर्जी तरीके से 36 अपात्रों के नाम सरकारी जमीन का फर्जी तरीके से पट्टा आवंटन कर दिया था। इस मामले की लोगों की शिकायत पर डीएम की ओर से मुझे जांच करने का आदेश दिया गया था। जांच में 36 अपात्र लोगों का नाम सामने आया है। जांच आख्या डीएम को भेज दी गई है। इस पर डीएम की ओर से कार्रवाई की जाएगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed