फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   330 villages in the division became dispute-free; 769 disputes were resolved

Gonda News: मंडल में 330 गांव हुए वाद मुक्त, 769 विवादों का हुआ समाधान

Sat, 29 Aug 2026 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 29 Aug 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
330 villages in the division became dispute-free; 769 disputes were resolved
गोंडा। गांवों में छोटे-छोटे विवादों को लेकर होने वाली मुकदमेबाजी कम करने के लिए देवीपाटन मंडल में ‘वाद मुक्त देवीपाटन : संवाद से समाधान’ अभियान चलाया जा रहा है। मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत अब तक 330 गांवों को वाद मुक्त घोषित किया जा चुका है। वहीं, आपसी बातचीत और सहमति से 769 विवादों का समाधान कराया गया है।
विज्ञापन

गोंडा, बहराइच, बलरामपुर और श्रावस्ती की 16 तहसीलों में अभियान चल रहा है। इसके लिए 500 गांवों का चयन किया गया है। गांव में ही विवाद सुलझाने के लिए पांच सदस्यीय मध्यस्थता समिति बनाई गई है। इसमें लेखपाल, पंचायत सचिव, ग्राम प्रधान, महिला प्रतिनिधि और गांव के वरिष्ठ सदस्य शामिल हैं। समिति के सदस्य दोनों पक्षों की बात सुनकर आपसी सहमति से विवाद का समाधान कराने का प्रयास करते हैं। अभियान के तहत चकमार्ग, रास्ते, नाली, जमीन के बंटवारे, वरासत और सीमा से जुड़े विवादों को प्राथमिकता से सुलझाया जा रहा है। जरूरत पड़ने पर मौके पर जाकर जमीन की स्थिति भी देखी जा रही है।
विज्ञापन

बहराइच में सबसे अधिक गांव हुए वाद मुक्त
जनपदवार आंकड़ों के अनुसार बहराइच में 109 गांव, बलरामपुर में 86, गोंडा में 82 और श्रावस्ती में 53 गांव वाद मुक्त घोषित किए गए हैं। प्रशासन का लक्ष्य अभियान के तहत चयनित सभी 500 गांवों को वाद-मुक्त करना है। इससे ग्रामीणों का समय और पैसा दोनों बचेंगे और आपसी विवाद भी बातचीत से सुलझ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed