फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   3231 Shikshamitras and instructors will have a happier Holi

Gonda News: 3231 शिक्षामित्रों व अनुदेशकों की और खुशहाल होगी होली

Mon, 23 Feb 2026 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 23 Feb 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
3231 Shikshamitras and instructors will have a happier Holi
गोंडा। लंबे समय से मानदेय वृद्धि की मांग कर रहे जिले के शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के लिए इस बार की होली खास बन गई है। शुक्रवार को योगी आदित्यनाथ की ओर से की गई घोषणा से जिले के 3,231 शिक्षामित्र व अनुदेशक खुशी से झूम उठे।
विज्ञापन




जिले में 2,813 शिक्षामित्र पिछले नौ वर्षों से महज 10 हजार रुपये मानदेय पर काम कर रहे थे। अब उनका मानदेय बढ़ाकर 18 हजार रुपये कर दिया गया है। 418 अनुदेशकों को पिछले चार वर्षों से नौ हजार रुपये मिल रहे थे, जिन्हें अब 17 हजार रुपये प्रतिमाह मिलेंगे। हालांकि बढ़ा हुआ मानदेय एक अप्रैल से लागू होगा, लेकिन घोषणा ने ही शिक्षा विभाग से जुड़े कर्मियों के चेहरों पर मुस्कान ला दी है।
विज्ञापन


शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष अवधेशमणि मिश्र ने इसे लंबे संघर्ष की जीत बताया। अनुदेशक संघ के जिलाध्यक्ष अजय प्रताप सिंह ने सरकार का आभार जताते हुए बताया कि मानदेय वृद्धि से न केवल आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, बल्कि शिक्षा व्यवस्था में कार्यरत इन कर्मियों का मनोबल भी बढ़ेगा। होली से पहले मिली इस सौगात ने जिले के हजारों परिवारों में उत्साह का वातावरण बना दिया है। अनुदेशक जितेंद्र प्रताप सिंह, दुर्गेश सिंह आदि ने खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मानदेय बढ़ने पर शिक्षामित्रों में खुशी



जयप्रभा ग्राम। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शिक्षामित्रों के मानदेय को बढ़ाकर 18 हजार रुपये किए जाने की घोषणा पर शिक्षामित्रों ने खुशी जताई। प्राथमिक विद्यालय कठौवा में शिक्षा मित्र संघ के जिलाध्यक्ष पृथ्वीराज सोनकर के नेतृत्व में मिठाई बांटकर आभार व्यक्त किया गया। गरिमा चतुर्वेदी व देवेश तिवारी ने इस निर्णय को शिक्षामित्रों के लंबे संघर्ष का परिणाम बताया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed