{"_id":"5a2817c04f1c1b001c8b72b6","slug":"31512576960-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर युवती से चार साल तक किया रेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी का झांसा देकर युवती से चार साल तक किया रेप
Updated Wed, 06 Dec 2017 09:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर युवती से चार साल तक किया रेप
नवाबगंज गोंडा। कस्बे के एक मोहल्ले की रहने वाली एक युवती ने कस्बे के ही एक युवक पर शादी का झांसा देकर चार साल तक उसके साथ रेप करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बुधवार को आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए एसपी को तहरीर दी है।
नवाबगंज कस्बे के एक मोहल्ले की रहने वाली 24 वर्षीया युवती के मुताबिक वह वर्ष 2011 में कस्बे के ही एक कंप्यूटर सेंटर पर नौकरी भी करने लगी। इसी बीच वर्ष 2013 में कंप्यूटर सेंटर के संचालक ने उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बना लिए। वह चार साल तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा।
इस अवधि में उसे आरोपी ने वेतन भी नहीं दिया। शादी करने की बात को वह टालता रहा। अक्तूबर 2017 में उसने शादी करने का दबाव बनाया तो आरोपी युवक शादी की बात से साफ मुकर गया। इस मामले की शिकायत लेकर वह थाने गई तो पुलिस ने बकाया वेतन देने की सहमति पर आरोपी के परिजनों के साथ मिलकर सुलह समझौता करा दिया।
विज्ञापन
सुलह में आरोपी ने उसे बकाया वेतन के तौर पर 1.80 लाख रुपये देना स्वीकार किया था। साथ ही यह भी तय हुआ कि पीड़िता की शादी हो जाने के बाद आरोपी अपनी शादी करेगा। सुलहनामे की नोटरी भी कराई गई।
पीड़िता का आरोप है कि कुछ दिन बाद ही आरोपी अपने विवाह की तैयारी करने लगा। जानकारी होने पर जब उसने अपने रुपये मांगे तो युवक ने रुपये देने भी इंकार कर दिया और उसे जान से मारने व बदनाम करने की धमकी दी।
मंगलवार को पीड़िता ने आरोपी युवक के खिलाफ एसपी को शिकायती पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार लगाई है। थाना नवाबगंज के प्रभारी निरीक्षक मनोज सिंह ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।