{"_id":"5e10ca358ebc3e87f62f701a","slug":"300-women-bikers-will-command-traffic-awareness-gonda-news-lko5013061140","type":"story","status":"publish","title_hn":"300 महिला बाइकर्स संभालेंगी ट्रैफिक जागरूकता की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
300 महिला बाइकर्स संभालेंगी ट्रैफिक जागरूकता की कमान
विज्ञापन
गोंडा। शासन की ओर से परिवहन विभाग के जरिये लगातार लोगों सड़क सुरक्षा जागरूकता के प्रयास किये जा रहे हैं, लेकिन इस बार परिवहन विभाग की ओर से खास तैयारी की गई है। इसमें लोगों को जागरूक करने के लिए आधी आबादी को इस अभियान से जोड़ा जायेगा। शुरू होने वाले 31 वें सड़क सुरक्षा सप्ताह में विशेष प्लान बनाया गया है। 11 जनवरी को तीन सौ महिला बाइकर्स मोटरसाइकिल पर सवाल होकर लोगों को जागरूक करेंगी।
आरटीओ प्रवर्तन राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 11 जनवरी से 17 जनवरी के बीच सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया जायेगा। बताया जा रहा है कि यह प्रमुख रूप से महिलाओं पर फोकस होगा। इसलिए इस बार उनकी भागीदारी को सुनिश्चित किया जायेगा। जिसमें अभियान के पहले दिन ही महिलाओं को जोड़ने के लिए लगभग तीन सौ से अधिक महिला बाइकर्स सड़क पर उतरेंगी। इसमें कई महिला पुलिस कर्मी भी शामिल होंगी।
आरटीओ ने बताया कि शहर के रघुकुल महिला विद्यापीठ, नारी ज्ञानस्थली महिला महाविद्यालय और एलबीएस डिग्री कॉलेज की छात्राओं के साथ ही शहर से सटे हुए परिषदीय स्कूलों में तैनात महिला शिक्षकों और महिला पुलिस कर्मियों सहित लगभग 300 महिला बाइकर्स सवार जागरूक करने उतरेंगी। महिला शिक्षिकाओं को शामिल करने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र भेजा जायेगा।
विज्ञापन
डीएम की अध्यक्षता में चलेगा सात दिवसीय अभियान
सात दिन चलने वाले 31 वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा अभियान के लिए पार्लियामेंट्री कंस्टीट्यूएंसी कमेटी ऑन रोड सेफ्टी को बीते दिसंबर में ही पुनर्गठित किया गया है। डीएम को इस कमेटी के सचिव होंगे। इस बार के आयोजन में कई नई चीजें देखने को मिलेंगीं। जिला मुख्यालय पर पुलिस के सहयोग से शिविर लगाकर सीट बेल्ट, हेल्मेट, ओवरस्पीडिंग, रेड लाइट जंपिंग, नशे की हालत में वाहन चलाने और वाहन चलाते समय मोबाइल व इयरफोन के प्रयोग संबंधी वीडियो फिल्म भी बड़े पर दिखाई जायेगी।
ये होंगी अभियान की प्रमुख बातें
सड़क सुरक्षा से संबंधित फिल्म दिखायेंगे
उत्कृष्ट कार्य करने वाले ट्रैफिक पुलिस और डॉक्टर होंगे सम्मानित
चित्रकला और रंगोली प्रतियोगिता
स्कूल व कॉलेजों में क्विज
अस्पतालों और शॉपिंग माल में लगेंगे बैनर, पोस्टर
सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए इस बार कई नई तैयारियां की गई हैं। जिला अस्पताल, महिला अस्पताल के साथ ही निजी अस्पतालों और ट्रॉमा सेंटरों में बैनर पोस्टर लगाये जायेंगे। इसके साथ ही रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन आदि जगहों पर जागरूकता के बैनर पोस्टर लगेंगे। इसके साथ ही सभी वाहनों के डीलर, गैराज व सर्विस सेंटर भी इसमें सहयोग करेंगे। इसमें स्वयंसेवी संस्थाओं की भी मदद ली जायेगी।